September 26, 2026 22:11:30

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री के मां को अर्पित की श्रद्धांजलि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री के मां को अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा जिलामंत्री यमुनापार की अगुआई में भाजपाइयों ने जसरा में की शोक सभा

बारा। त्याग व तपस्या की मूर्ति थी मां हीरा बा, उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। आज पूरा देश आदरणीय प्रधान मंत्री जी के साथ उनके दुख में खड़ा है। समूचे विश्व को अपने सामने झुका लेने वाले प्रधान मंत्री जी के माता जी को नमन, जिन्होंने ऐसा सपूत दिया जिसने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया। उक्त बातें जसरा में आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने कही।
शोक सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने कहा कि देश के लिए एक सुपर पावर देने वाली मां हीरा बा को शत शत नमन। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नीरज केसरवानी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजा बाबू पाठक, इंद्रजीत पटेल, वीरेंद्र पाठक, दिनेश प्रजापति, सुबोध जायसवाल, अमित पासी, रजनीश, नरेंद्र, गोपाल केसरवानी, आलोक द्रिवेदी, निधिष पाठक, अशोक तिवारी, राकेश पाठक, स्वतंत्र शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संजीत कुमार संवादाता AiN भारत न्यूज की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें