आमने सामने भिडंत में दो पहिया वाहन चालक की हुई मौत परिवार में पसरा सन्नाटा
1 min read
आमने सामने भिडंत में दो पहिया वाहन चालक की हुई मौत परिवार में पसरा सन्नाटा
महराजगंज, भिटौली थाना अंतर्गत धर्मपुर चौराहे पर चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन के आमने सामने जोरदार टक्कर हो जाने के कारण दो पहिया वाहन चालक उम्र लगभग 23 वर्ष रंजीत यादव पुत्र राजेश यादव को गंभीर चोट लग जाने के कारण अस्पताल जाते रास्ते में ही मौत हो गई।
प्राप्त खबर के अनुसार रंजीत यादव पुत्र राजेश यादव अपनी दो पहिया वाहन UP56AK9213 से शिकारपुर के लिए आपने घर आ रहे थे।महराजगंज से चल कर एक अज्ञात चार पहिया वाहन फर्राटे भरते अनियंत्रित गति से आ कर भिटौली थाना अंतर्गत धर्मपुर चौराहे पर आमने सामने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई। जिस कारण से ग्राम शिकारपुर निवासी रंजीत यादव पुत्र राजेश यादव को गंभीर चोट आई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष आपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजे ।
जबकि रंजीत यादव पुत्र राजेश यादव का हालत गंभीर होने के कारण रास्ते में ही मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।
तत्काल प्रभाव से चार पहिया वाहन का पता लगाने पर चार पहिया वाहन फरार हो गया।