October 2, 2025 03:53:12

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सुपर 30में 376व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 676छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सुपर 30में 376व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 676छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

महराजगंज क्राइम ब्यूरो कैलाश सिंह की रिपोर्ट

महराजगंज,पंडित हरिप्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि में दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा में आयोजित रविवार को सुपर 30 प्रतियोगिता में 376 तथा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर में 342व जूनियर में 325 कुल 34विद्यालयों के667छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय व थानाध्यक्ष भिटौली सुनील कुमार राय,ई अरविंद लाल श्रीवास्तव, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य गोपीनाथ पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर और पेपर बंद लिफाफे को काटकर किया।सुपर 30प्रतियोगिता में गोरखपुर, महराजगंज,कप्तानगंज,घुघली,परतावल, पनियरा क्षेत्र के 376छात्र -छात्राओंं ने प्रतिभाग किया।इन दोनों प्रतियोगिता में पीजी सीनियर सेकेंडरी कप्तानगंज,एम जी इंटर कालेज गोरखपुर, विशप एकेडमी,डिवाइन पब्लिक स्कूल,नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल,कार्मल इंटर कालेज, सर्वजीत दास इंटर कालेज राजमंदिर,दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा, पंचायत इंटर कालेज परतावल,प्रभावती देवी गर्ल्स इंटर कालेज हरपुर तिवारी,श्री शिवजपत सिंह जनता इंटर कालेज भिटौली, विंध्यवासिनी देवी जूनियर हाईस्कूल भिटौली,लिटिल फ्लावर, सावित्री पब्लिक स्कूल परतावल,पैरामाउंट इंटर कालेज लक्ष्मीपुरदेउरवा,हाजी अजहर खान इंटर कालेज उस्का पनियरा, सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर धर्मपुर, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना खंडी चौरा, सावित्री पब्लिक स्कूल परतावल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि
प्रतियोगिता से प्रतिभाएं निखरती हैं।प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं।विद्यालय के प्रबंध निदेशक उपेंद्र मिश्र, प्रबंधक जितेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य करुणा मणि पटेल, उपप्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, संरक्षक राजेश त्रिपाठी, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिला मंत्री सुशील शुक्ल,चंदन मद्धेशिया, इन्द्र शुक्ल, सुरेंद्र प्रजापति, इकबाल अहमद, पंकज रौनियार,
ग्राम प्रधान अशोक जायसवाल, रामगोपाल जायसवाल,शिक्षक रविन्द्र शर्मा,वाहिद अली, कृष्णानंद द्विवेदी,डा. मनमीत पटेल,महेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र कुमार,श्रवण विश्वकर्मा, रमेश पटेल,सीमा पांडेय आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें