भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने होली पर्व पर मंदिरों में की पूजा अर्चना कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने होली पर्व पर मंदिरों में की पूजा अर्चना
कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
बालोतरा।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत
बांठिया ने होली के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों में दर्शन कर प्रदेश में अमन् चैन व खुशहाली की कामनाएं की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने होली पर्व पर क्षेत्र के पचपदरा साल्ट स्थित मां सांभरा आशापुरा माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र व देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।बांठिया ने श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओ व ट्रस्टी गणो ने के साथ सेवा बस्ती नेहरू कॉलोनी सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर होली की शुभ कामनाएं
दी ओर बांठिया ने तिलक कर मुँह मिठा करवाकर मिठास घोलने वाले होली त्योहार पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
होली के दूसरे दिन धुलेंड़ी के दिन अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मुह मीठा करवाकर होली पर्व की बधाई दी।
इस दौरान बाबुलाल भंसाली,चंद्र प्रकाश भूतड़ा,
पूर्व सरपंच प्रेम प्रकाश, कमलेश सांखलेचा पूर्व ट्रस्टी नाकोड़ा, राजकुमार खारवाल, अरुण सालेचा, विपुल चौपड़ा, भरत सकलेचा, ऋषभ चौपड़ा, नेमीचंद बारूपाल, भाजयूमो के रामावत
पदम गौड़, पुष्प राज चौपड़ा, संजय छाजेड, बाबु लाल भंसाली, रूपाराम प्रजापत, उम्मेद सिंह, नारायण सिंह राजपुरोहित,सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।