बालोतरा को जिला बनाने में क्षेत्रीय पत्रकारों का भी रहा योगदान :- विधायक प्रजापत पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने जूरी रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को किया सम्मानित
1 min read
बालोतरा को जिला बनाने में क्षेत्रीय पत्रकारों का भी रहा योगदान :- विधायक प्रजापत
पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने जूरी रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को किया सम्मानित
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी की खास खबर
पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने जूरी रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को किया सम्मानित
राजस्थान सरकार ने बजट सत्र में बालोतरा को जिला घोषित करने के बाद पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने आज जूरी रिसोर्ट मे पत्रकारों को किया सम्मानित, स्थानीय जूरी रिसोर्ट में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की और से आयोजित पत्रकार सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को विधायक ने माला साफा पहनाकर किया सम्मानित, विधायक प्रजापत ने आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बालोतरा को जिला बनाने मे मीडिया बन्धुओं का भी रहा अहम योगदान, स्थानीय जूरी रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार सम्मान कार्यक्रम में बालोतरा क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने लिया भाग, इस अवसर पर विधायक प्रजापत ने अपने उद्बोधन में बालोतरा को जिला घोषित करने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार विधायक प्रजापत ने कहा कि इस बजट सत्र में राजस्थान सरकार ने बालोतरा को जिला घोषित कर बालोतरा वासियों को बड़ी सौगात से नवाज दिया, बालोतरा को जिला घोषित कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमारे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीद को पूरा कर दिया, बालोतरा को जिला बनाने में क्षेत्र की जनता सहित क्षेत्र के पत्रकारों की रही अहम भूमिका की विधायक प्रजापत ने प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी पत्रकारों का में तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, ज्ञातव्य रहे कि गत चार दशकों से बालोतरा को जिला बनाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ यहां की जागरुक जनता का भी लंबा संधर्ष रहा आखिरकार हठी योगी और तपस्वी के रूप में पहचान बनाने वाले पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की तपस्या और त्याग का परिणाम ही है कि राजस्थान सरकार ने बालोतरा को जिला घोषित कर दिया, गत बजट सत्र के दौरान बालोतरा को जिला घोषित करने की मांग पूरी नहीं होने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने विधानसभा गेट पर ही अपने जूतों को उतार कर प्रण लिया था कि जब तक बालोतरा जिला घोषित नहीं होगा मैं अपने पैरों में जूते नहीं पहनूंगा, विधायक प्रजापत सर्दी गर्मी बारिश में भी लगातार चौदह माह नंगे पांव अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सेवा देते रहे पैरों में बड़े-बड़े घाव होने के बावजूद विधायक प्रजापत ने अपने प्रण पर अडिग रहते कभी हार नहीं मानी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ विधायक प्रजापत ने नंगे पांव भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लिया, विधायक प्रजापत की कठिन तपस्या और त्याग का ही यह परिणाम रहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने आखिरकार इस बजट सत्र में घोषित कुल 19 नये जिलों में बालोतरा को भी शामिल कर जिला घोषित कर दिया, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की तपस्या और त्याग सफल रहा, जिला घोषित होने की खुशी में बालोतरा क्षेत्र की जनता ने अपने लाडले विधायक को हाथों हाथ सिर आंखों पर बिठा दिया क्षेत्र में चारों ओर खुशी की लहर छा गई, उत्साह और उत्सव और उमंग के साथ लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवा बधाईयां प्रेषित की, पटाखे फोड़कर बालोतरा की जनता ने जश्न मनाया, जयपुर में विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया , अपने लाडले विधायक मदन प्रजापत का प्रण पूरा होने की खुशी में बालोतरा की जनता ने जयपुर मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने विधायक प्रजापत को चांदी के जूते भेंट कर विधायक के पैरों में जूते पहना कर जश्न मनाया। बालोतरा को जिला बनाने के बाद पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की पहचान बालोतरा ही नहीं देश प्रदेश में भी हठी योगी तपस्वी विधायक के रूप में की जा रही है। पत्रकार सम्मान समारोह में विधायक मदन प्रजापत ने अपने चिरपरिचित साधारण अंदाज में सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने आप को साधारण व्यक्ति बताया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बालोतरा प्रेस क्लब संस्थान अध्यक्ष कुंपाराम माली, सचिव एवं सीमांत केसरी सम्पादक चंद्र प्रकाश व्यास, वरिष्ठ पत्रकार बालोतरा प्रेस क्लब संस्थान उपाध्यक्ष AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो पत्रकार अशरफ मारोठी, जितेंद्र सिंह खारवाल, भास्कर ब्यूरो भवदीय चारण, वरिष्ठ पत्रकार लालचंद पुनीत, नवज्योति ब्यूरो भरत वैष्णव, पत्रकार थानाराम माली, अशोक सुंदेशा, सदाशिव सलुंदिया, सहित क्षेत्र के समस्त पत्रकार मौजूद रहे, कार्यक्रम समापन की घोषणा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुंपाराम माली ने पत्रकार सम्मान समारोह अवसर पर विधायक प्रजापत का सभी पत्रकारों की और से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
