April 6, 2026 20:10:17

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

दुष्कर्म के बाद महिला को जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी शकुर खान को न्याय दिलाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी को एआईएमआईएम प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट जावेद अली के नेतृत्व मे सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

दुष्कर्म के बाद महिला को जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी शकुर खान को न्याय दिलाने की मांग

मुख्यमंत्री के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी को एआईएमआईएम प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट जावेद अली के नेतृत्व मे सौंपा ज्ञापन

बागुंडी में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मुख्यमंत्री के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,
बालोतरा के निकटवर्ती बागुंडी में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसको जलानें के मामले में गिरफ्तार आरोपी शकुर खान को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एआईएमआईएम प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट जावेद अली, बागुंडी सरपंच रहीशदान चारण, चतरदान चारण, एडवोकेट फिरोज़ खान, केडी हाड़ा, के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित ग्रामीणों ने बागुंडी में महिला के साथ दुष्कर्म के जलानें के मामले में आरोपी शकुर खान को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आज गुरुवार को एआईएमआईएम प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट जावेद अली, बागुंडी सरपंच रहीशदान चारण, सहित सैकड़ों की तादाद में उपस्थित लोगों ने शकुर खान के समर्थन में उपखंड मुख्यालय के बाहर आरोपी शकुर खान को न्याय दिलाने की मांग को लेकर की नारेबाजी, सैकड़ों की तादाद में उपस्थित लोगों ने बागुंडी दुष्कर्म पीड़िता के मामले में गिरफ्तार आरोपी शकूर खान को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी शकुर खान को झूठा फंसाने का आरोप, बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर शकुर खान को न्याय दिलाने के समर्थन में की नारेबाजी, एआईएमआईएम प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट जावेद अली ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि बागुंडी के सभी ग्रामीण और हम सब इस मामले को लेकर आहत हैं। हम दोषी को सज़ा और निर्दोष को न्याय दिलाने मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में जावेद अली ने बताया कि बागुंडी में गत दिनों महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करे, दोषियों को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए, आरोपी शकुर खान को बेगुनाह बताते हुए शकुर खान को न्याय दिलाने की मांग की, बागुंडी सरपंच रहीशदान, चतरदान चारण, एमआईएम प्रवक्ता एडवोकेट जावेद अली, एडवोकेट फिरोज़ खान,केडी हाड़ा, मुख्तयार अली, अशरफ अली, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता की मौजूदगी में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने शकुर खान को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास को सौंपा ज्ञापन ।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें