पचपदरा विधायक प्रजापत चार दिवसीय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेगें, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सरकारी कार्यक्रमों में लेंगे भाग
1 min read
पचपदरा विधायक प्रजापत चार दिवसीय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेगें
विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सरकारी कार्यक्रमों में लेंगे भाग
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा 13 अप्रैल पचपदरा विधायक मदन प्रजापत शुक्रवार से सोमवार तक अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेगें। इस दौरान विधायक विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सरकारी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। विधायक के निजी सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि विधायक शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती महोत्सव पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह एवं सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रात 10 बजे मुख्य अतिथि के रूप में जसोल के नाकोडा रोड स्थित अम्बेडकर सर्किल पर डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ। 11 बजे रत्नेश्वर महादेव मन्दिर एवं रिसोर्ट, गोविन्द नगर बालोतरा, 12बजे पचपदरा ग्राम पंचायत परिसर में नवनिर्मित डॉ अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण करेगें। दोपहर 2 बजे डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर टाऊन हॉल बालोतरा के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, 4 बजे कल्याणपुर के मेघवाल समाज बालिका छात्रावास, सितली रोड भवन में अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे विधायक प्रजापत राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत सांसी कॉलोनी बालोतरा में जनता क्लिनीक का करेंगे शुभारंभ, 01 बजे जिला अभिभाषक संध बालोतरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लेंगे भाग, रविवार 10 बजे वैष्णव समाज बालोतरा एवं 12 बजे बालोतरा को जिला बनाने की खुशी में प्रजापत समाज द्वारा कुम्हारों का चौक में प्रजापत समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विधायक प्रजापत बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेगें। विधायक प्रजापत पचपदरा रोड स्थित सैन समाज छात्रावास में सैन समाज द्वारा आयोजित समारोह में भी लेंगे भाग। बुधवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का ग्राम पंचायत सरवड़ी से प्रजापत करेगें शुभारंभ, विधायक मदन प्रजापत अपने आगामी दिनों का विधान सभा पचपदरा की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शिविरों के आयोजनों एवं राज्य सरकार द्वारा करवाये कार्यों की जानकारियों सहित राज्य एवं केन्द्र सरकार की लोककल्याण कारी कार्य येाजनाओं की जानकारियां देने एवं आमजन तक उन योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिये करेंगे। इन शिविरो में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधी, पार्टी के पदाधिकारी, सभी विभागों से सम्बंधित विभागाधिकारी भी भाग लेगे।
