वनखंडी महादेव मंदिर परिवार तेरापंथ सभा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
1 min read
वनखंडी महादेव मंदिर परिवार तेरापंथ सभा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा :- स्थानीय बनखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल व बनखंडी महादेव मंदिर परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 10 दिवसीय आयुर्वेद एक्युप्रेशर शिविर का किया शुभारंभ, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला संकलेचा,बबिता कांकरिया,बसंती पन्ना, चंद्रा बालड़, पुष्पा ओस्तवाल,कमला ओस्तवाल सहित महिला वर्ग के आतिथ्य में आयुर्वेद एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ,इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष लूंकड़ ने एक्युप्रेशर चिकित्सा पर विस्तार से प्रकाश डाला, उन्होंने दवाइयों के साइड इफेक्ट्स और होने वाली अन्य परेशानियों से मुक्त रहने के लिए आमजन को एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर में आकर एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार करवाने के साथ इस पद्धति का लाभ उठाने की आमजन से अपील कर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस पद्धति से किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, सभी रोग जड़ से ठीक हो जाता हैं।

कार्यक्रम में एक्युप्रेशर चिकित्सक रामकुमार शर्मा ने आयुर्वेद एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धती पर प्रकाश डालते हुए कहा की एक्युप्रेशर सुजोक एवम् कलर थेरेपी चिकित्सा से मरीजों को लाभ मिलता हैं, इस पद्धति से किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, विभिन्न रोगों में भी इस पद्धति का बहुत प्रभाव पड़ता है। मरीजों को लाभ मिलने के साथ इस पद्धति में विशेषता है कि किसी भी प्रकार की
कोई दवाई का इस्तेमाल नहीं किया जाता है मात्र एक्यूप्रेशर पद्धति से ही मरीजों का उपचार किया जाता है।
शिविरों में अनेक रोगों के मरीजों को बिना दवाई के स्वस्थ्य लाभ मिलने से इस पद्धति के प्रति लोगों का दिनों दिन विश्वास बढ़ रहा है। यह चिकित्सा मूल भारतीय चिकित्सा है।इससे शुगर , रीढ़ की हड्डी, घबराहट, दमा, गठिया रोग,लकवा,श्वास रोग,सिरदर्द, अनिद्रा, ह्रदय रोग, माइग्रेन, तनाव दिल का दौरा पड़ना,किडनी संबंधित रोग,पोलियो, जोड़ो का दर्द,ब्लड प्रेशर, बवासीर,कब्ज गैस,पथरी, साइटिका,वजन कम करना,पेट दर्द जैसे रोगों का उपचार इस शिविर में भारतीय मूल पद्धति से किया जा रहा है।
इस चिकित्सा शिविर में उपचार करवाकर लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं ने एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि एक्यूप्रेशर पद्धति से हमें बहुत लाभ हुआ, स्थानीय वन खंडी महादेव मंदिर में आयोजित इस आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर कैंप में चिकित्सक 1 मई से 10 मई तक प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक और शाय 5 से 8 बजे तक उपचार और परामर्श देंगे
