April 6, 2026 13:18:34

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

शहर की बिगड़ी सफ़ाई व्यवस्था के विरोध में महिलाओं पुरुषों ने नगरपरिषद के आगे विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

शहर की बिगड़ी सफ़ाई व्यवस्था के विरोध में महिलाओं पुरुषों ने नगरपरिषद के आगे विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, नगरपरिषद की अकर्मण्यता एवं लापरवाही आ रही सामने, परेशान आम जनता ने नगरपरिषद के सामने जमकर किया विरोध प्रदर्शन इस दौरान नारेबाजी करते महिलाओं पुरुषों ने स्वीकृत विकास कार्यों को संपन्न कराने की नगरपरिषद सभापति से की मांग, वार्ड़ 39 के लोगों ने नगरपरिषद के आगे धरना प्रदर्शन कर की जोरदार नारेबाजी, आक्रोशित लोगों का कहना है कि नगरपरिषद सभापति ने हमारे वार्ड में स्वीकृत विकास कार्यों पर रोक लगाई जिसका हम वार्डवासियों ने जताया विरोध। ज्ञातव्य रहे कि बालोतरा नगरपरिषद सभापति पर डेढ़ साल पूर्व में स्वीकृत जेरला रोड़ सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराने में भी अड़चनें पैदा की जा रही है। मज़े की बात तो यह है कि जेरला रोड़ सड़क निर्माण कार्य के वर्क आर्डर को भी नगरपरिषद बार बार जारी करने का नाटक कर रही है। बावजूद इसके यह सड़क निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया यह स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया जाने का कोई ठोस औचित्य भी नजर नहीं आ रहा इस संबंध में महावीर नगर जेरला रोड़ के वाशिंदों का नगरपरिषद के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप, लोगों ने बताया कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जेरला रोड़ सड़क निर्माण कार्य जेरला रोड़ के वाशिंदों ने इस सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए क़रीब सात बार उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में पेश हुए लोगों को उपखंड अधिकारी विवेक व्यास ने आश्वस्त करने का भी प्रयास किया गया, नगरपरिषद को बार बार उपखंड अधिकारी ने भी जेरला रोड़ सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद नगरपरिषद सभापति आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास के आदेशों को बालोतरा नगरपरिषद ने मखौल बना दिया, नगरपरिषद क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को रुकवाया जाना कहां तक न्याय संगत माना जा सकता है। इस संबंध में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने आयुक्त से उक्त सड़क निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर मौखिक रूप से निर्देशित किया गया फिर भी यह स्वीकृत सड़क मार्ग का निर्माण कार्य आज़ तक शुरू नहीं किया गया बालोतरा नगरपरिषद सभापति पर लगातार यह आरोप भी लग रहे हैं कि सभापति विकास कार्यों में भी राजनीति कर रही है आज वार्ड़ 39 की महिलाओं पुरुषों ने नगरपरिषद में विरोध प्रदर्शन के दौरान बताया कि सफाई कर्मियों की हड़ताल भी खत्म होने के बावजूद हमारे मोहल्लों में साफ सफाई कार्य शुरू नहीं किया जा रहा, हमारे वार्ड़ में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। मोहल्लों में लगे सफाई कर्मचारियों को नगरपरिषद ने राहत कैम्पों में लगाकर आम जनता को भारी परेशानियों में डाल दिया, हमारे मोहल्ले में चारों और गंदगी के ढेर लगे हैं नालियां डटी होने से गंदा पानी सड़कों पर पसरा हुआ है हमारे मोहल्लों की सुध लेने के लिए नगरपरिषद अधिकारियों को कतई फुर्सत नहीं होने के कारण हमारे मोहल्लों की नगरपरिषद उपेक्षा कर रहा है। गंदगी के हालत में भारी परेशानियों का हम लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें