April 6, 2026 17:18:08

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने यातायात जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने यातायात जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा। बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित यातायात जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आज मंगलवार को बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी के नेतृत्व में यातायात जन-जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी, सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति लोगों को किया जागरूक, बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी के नेतृत्व में आयोजित यातायात जागरूकता रैली को बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,। थानाधिकारी उगमराज सोनी सहित बालोतरा पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी बाइक रैली में शामिल रहे, पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि बालोतरा शहर में यातायात सुरक्षा रैली के माध्यम से आमजन में जागरूकता पैदा कर सुरक्षित ड्राइविंग करने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए प्रेरित करने का पुलिस प्रशासन ने रैली के माध्यम से आमजन को दिया संदेश। शर्मा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि रैली के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने से दुर्घटनाओं में भारी कमी आएंगी। रैली के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने यातायात नियमों के बारे में आमजन को विस्तृत जानकारी देते हुए दो पहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट का प्रयोग करनें सहित यातायात नियमों की हमेशा पालना करते रहने की अपील की गई, पुलिस अधिकारियों एवं यातायात पुलिस ने बाइक रैली के दौरान नगर परिषद से शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर रुक-रुक कर यातायात नियमों के बारे में लोगों को किया जागरूक ।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें