April 7, 2026 18:34:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

राज्यपाल कटारिया के बालोतरा आगमन अवसर पर आयोजित होने जा रहे नागरिक अभिनंदन पोस्टर का किया विमोचन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

राज्यपाल कटारिया के बालोतरा आगमन अवसर पर आयोजित होने जा रहे नागरिक अभिनंदन पोस्टर का किया विमोचन


AIN भारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा(बाड़मेर)
महामहिम राज्यपाल बनने के बाद पहली बार असम के राज्यपाल एवं श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया के बालोतरा आगमन अवसर पर आयोजित होने जा रहे अभिनंदन समारोह के पोस्टर एवं आमंत्रण पत्रों का किया विमोचन। इस अवसर आयोजन समिति के ट्रस्टी पदम गौड ने बताया कि ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया का असम के महामहिम राज्यपाल बनने के बाद 15 मई को प्रथम बार बालोतरा क्षेत्र में आगमन अवसर पर शहर के जूरी रिसोर्ट में कटारिया के सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजन के पोस्टर व आमंत्रण पत्र का आज मंगलवार को किया विमोचन, इस दौरान समाज सेवी संस्थाओं,जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर कटारिया के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का दिया न्योता,।मुख्य ट्रस्टी पदम महाराज ने निमंत्रण देते हुए बताया कि कटारिया को असम का राज्यपाल बनाना हम राजस्थान वासियों के लिए गौरव की बात है। राज्यपाल बनने के बाद कटारिया का प्रथम बार बालोतरा आगमन को लेकर लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है। ट्रस्टी कमलेश संकलेचा ने स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रण देकर कार्यक्रम में आने का किया आव्हान, आयोजन समिति सदस्य डूंगर देवासी, उमेश सोनी ने विभिन्न समाजों, सगठनों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शिरकत करने का दिया न्यौता, सदस्य सत्यजीत सिंग राठौड़ ने पचपदरा साल्ट के गणमान्य लोगों को निमंत्रण पत्र देकर कटारिया के आगमन पर उनके सम्मान में आयोजित होने जा रहे अभिनंदन समारोह में भाग लेने का किया आव्हान, इस दौरान ट्रस्टी कमलेश सकलेचा,पदम महाराज,घनश्याम खारवाल, विनीत सिंह, प्रेम प्रकाश भील,जय प्रकाश,अनिल खारवाल,सुरेश कुमार, जगदीश माली,रघुनाथ,अमित सिंह,दिलीप सिंह खारवाल, दिनेश कुमार, नारायण सिंह, ट्रस्ट के ट्रस्टियों सहित आयोजन समिति सदस्य कटारिया के सम्मान में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें