April 7, 2026 18:04:09

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

गुड़ामालानी पुलिस एवं बाड़मेर डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्यवाही, 575 कार्टुन अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गुड़ामालानी पुलिस एवं बाड़मेर डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्यवाही, 575 कार्टुन अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

AIN भारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत अपराधियों की दस्तयाबी हेतु जारी अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र खोजा व गुड़ामालानी वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी शुभकरण के सुपरविजन मे बाड़मेर डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश उ.नि. की सूचना पर गुड़ामालानी थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका मय जाब्ता पुलिस थाना गुड़ामालानी व डीएसटी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ट्रक नम्बर HR 57।3979 में शिमला मिर्ची के कट्टो के नीचे छुपाकर पंजाब से गुजरात ले जाते अवैध अंग्रेजी शराब से भरे 575 कार्टन किमतन करीब 40 लाख रूपये की बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कार्यवाही पुलिस :- श्री ओमप्रकाश उ.नि. डीएसटी प्रभारी बाड़मेर की सूचना पर गुड़ामालानी थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका पुलिस थाना गुड़ामालानी मय पुलिस टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरहद गांधव पुल पर ट्रक नम्बर HR 57।3979 को दस्तयाब कर तलाशी लेने पर वाहन में शिमला मिर्ची के भरे कट्टो के नीचे छुपाकर पंजाब से गुजरात की तरफ जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरे 575 कार्टन जिसमें मेक्डोवल विस्की की बोतलों के 478 तथा पव्वों से भरे 97 कार्टन में 5736 बोतल व 4656 पव्वों को बरामद कर ट्रक चालक गुरप्रीतसिंह पुत्र श्रवण सिंह जाति जट सिख उम्र 33 साल पेशा ड्राईविंग निवासी संतनगर पुलिस थाना रांणिया जिला सिरसा हरियाणा को किया गिरफतार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रूपये आंकी गई, गुड़ामालानी पुलिस ने इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मुलजिम से अवैध शराब की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें