April 6, 2026 08:20:13

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नगरपरिषद कर रहा जन-स्वास्थ्य से खिलवाड़, कचरा संग्रहण निस्तारण की आड़ में प्रदूषण मंडल के नियमों की उड़ रही धज्जियां

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नगरपरिषद कर रहा जन-स्वास्थ्य से खिलवाड़, कचरा संग्रहण निस्तारण की आड़ में प्रदूषण मंडल के नियमों की उड़ रही धज्जियां

AIN भारत NEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा नगरपरिषद ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उड़ाया मखौल, नगरपरिषद के निर्धारित कचरा संग्रहण प्वाइंट पर आग जलाकर कचरे का अवैधानिक रूप से किया जा रहा निस्तारण, नगरपरिषद पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप, कचरा संग्रहण निस्तारण के नाम पर की जा रही खानापूर्ति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की उड़ रही धज्जियां, नगरपरिषद सभापति आयुक्त सहित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की नाक के नीचे शहर की गन्दगी को कचरा संग्रहण निस्तारण के नाम पर खुलेआम आग के हवाले कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित नियमों का मखौल उड़ाना अब रोजमर्रा का विषय बन गया है। बालोतरा नगरपरिषद का जन – स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को रोकना जनहित में जरुरी, बालोतरा नगरपरिषद का यह नजारा स्थानीय नया बस स्टैंड के समीप जीवन बीमा निगम कार्यालय के पीछे निर्धारित बालोतरा नगरपरिषद के कचरा संग्रहण प्वाइंट पर हमेशा देखा जा रहा है, नगरपरिषद ठेकेदार शहर भर की गंदगी को इकट्ठा करवा कर नियमों को ताक में रखते हुए कचरा संग्रहण प्वाइंट पर गंदगी को अवैधानिक रूप से आग के हवाले कर कचरे का कर रहा निस्तारण, पूरे बालोतरा शहर की गंदगी, कचरा, प्लास्टिक, पोलीथीन का शहर के बीचोंबीच स्थित प्वाइंट पर अवैधानिक रूप से कचरे में आग जलाकर किया जा रहा निस्तारण कचरे में आग लगाने के बाद उठी बड़ी बड़ी लपटों के साथ धुआं के बड़े बड़े काले बादलों के उठते बवंडर से आमजन का जीवन नर्क मय बना हुआ है। कचरा संग्रहण प्वाइंट के निकट बीपीएल क्वार्टरों में निवास कर रहे ग़रीब परिवारों, नूरानी मोहल्ला, सहित आसपास के क्षेत्रों में बसी बस्तियों के निवासियों को दमघोंटू वातावरण के कारण हवा में सांस लेना भी मुश्किल बन गया है। आग लगाकर कचरे का निस्तारण करने के दौरान भारी प्रदूषण से आमजन को दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के निर्धारित नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है कचरे में आग लगाकर कचरे का निस्तारण करने से नियमों की उड़ रही धज्जियां, जबकि नगरपरिषद कचरा संग्रहण प्वाइंट पर नियमानुसार नगरपरिषद ठेकेदार कचरे का संग्रहण करने के बाद जेरला स्थित प्लांट पर ले जाकर कचरे का निस्तारण करवाने का प्रावधान निर्धारित है। परंतु नगरपरिषद अधिकारियों से ठेकेदार सांठ-गांठ कर कचरा संग्रहण प्वाइंट पर कचरा आग के हवाले कर निस्तारण करने का क्रम जारी है। आवासीय बस्तियों के पास स्थित कचरा संग्रहण प्वाइंट पर कचरा संग्रहण कर जेरला प्लांट पर निस्तारण कराने की प्रक्रिया में ठेकेदार को कचरे का ट्रांसपोर्टेशन करने में भारी धनराशि खर्च करने से बचत होती है। कचरा संग्रहण प्वाइंट पर कचरे में आग लगाकर कचरे का निस्तारण कर नगरपरिषद को हानि पहुंचाने का षडयंत्र रचाने के रूप में देखा जा रहा है? बालोतरा नगरपरिषद में कचरा संग्रहण निस्तारण के नाम पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कचरा संग्रहण निस्तारण मामले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो संज्ञान में लेकर जांच करें तो कचरा संग्रहण के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार का अवश्य पटाक्षेप होगा? नगरपरिषद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में कचरा संग्रहण निस्तारण के नाम पर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ को जनहित में रोकना होगा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नगरपरिषद में कचरा संग्रहण के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार का करेगा पर्दाफाश?

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें