प्रकृति से ओतप्रोत जसोल धाम का नजारा रावल साहब की निष्ठा का परिणाम- सीपी जोशी
1 min read
प्रकृति से ओतप्रोत जसोल धाम का नजारा रावल साहब की निष्ठा का परिणाम- सीपी जोशी
जसोल माँ को शीश नवाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने की राष्ट्र के मंगल की कामना
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
जसोल (बालोतरा)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनमानस की आस्था नगरी जसोलधाम पहुंच जगतजननी श्री राणी भटियाणी मन्दिर के दर्शन कर की राष्ट्र मंगल की कामना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जोशी पहली बार मालाणी के दौरे पर पहुंचे, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने माता राणी भटियाणी मन्दिर में शीश नवाकर मन्दिर में पूजा अर्चना कर राष्ट्र में खुशहाली के लिए की मंगल कामना, इस दौरान मन्दिर संस्थान ने सीपी जोशी का किया स्वागत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल से दूरभाष पर बात कर उनके द्वारा करवाए विकास कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें व उनकी टीम को दी बधाई, जोशी ने कहा कि प्रकृति से ओतप्रोत जसोल धाम का नजारा रावल साहब की निष्ठा के परिणाम का फल है। लाखो लोगो की आस्था के बीज को रावल साहब ने अपनी नि:स्वार्थ श्रद्धा से सींचा जिसके फलस्वरूप आज यह वटवृक्ष का रूप लेकर अपने अनूठे सौंदर्य को दर्शा रहा है। जसोल माजीसा मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में संस्थान कोई कसर नही छोड़ी जा रही है। हाल ही में सामाजिक सरोकार के कार्यो को लेकर रावल किशनसिंह जी को मारवाड़ रत्न सम्मान के तहत राव जोधा सम्मान से नवाजा गया, उनके द्वारा किए कार्यो से लोगो मे प्रेरणा बन एक सीख का श्रोत बनेगा । इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, प्रदेश मंत्री केके विश्नोई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु, गोविंदसिंह कालूड़ी, शान्तिलाल सुथार, राजेश भाई पंजाबी, संस्थान प्रबंधक जेठूसिंह, सुरक्षाप्रभारी खींवसिंह आदि मौजूद रहे।
