देश सेवा में अटल जी का अहम योगदान भारतवासियों को रहेगा हमेशा याद:- बांठिया
1 min read
देश सेवा में अटल जी का अहम योगदान भारतवासियों को रहेगा हमेशा याद:- बांठिया
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी की खास खबर
बालोतरा।
सता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएगी जाएगी पार्टियां बनेगी बिखरेगी मगर यह देश रहना चाहिए देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिये यह पंक्तियां अमर रहेगी।यह बात पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य
तिथि पर भारतीय जनता पार्टी पचपदरा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि जीवन भर राष्ट्र को समर्पित रहने वाले ऐसे महापुरुष के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के लिए कार्य करना सौभाग्य की बात है।हिमालय की तरह मजबूत उच्च सोच, समुद्र की तरह व्यापक मन वाले अटल बिहारी वाजपेयी अमूल्य कार्यों के माध्यम से जो देश की सेवा कर गए उनके योगदान को प्रत्येक भारतीय सदैव याद रखेगा।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जनसंघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे। अटलजी जब प्रदेश के मारवाड़ दौरें पर आते थे तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत व राजमाता विजय राजे सिंधिया जी के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के भाषणों को सुनने जनसैलाब उमड़ता था।अटलजी अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ पश्चिमी राजस्थान के गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे और आम जनमानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी। इस दौरान पूर्व भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हें याद किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी ने अटलजी को याद करते हुए कहा कि वाजपेई के समय कार्यकर्ताओं का जो निर्माण होता था वह अभूतपूर्व व कर्मठता के साथ होता था।सदैव अटल रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताए गए आदर्शों पर आज के युवाओं को चलने की जरुरत है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह गोपड़ी,महामंत्री वीरचंद सालेचा,पार्षद पुष्पराज,
चौपड़ा,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री चेलाराम घांची,
दिलीप माली,रविंद्र मांजू, मुकेश पटेल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————————————-