October 3, 2025 23:25:55

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकट दिया तो लडूंगी सिवाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव:- पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकट दिया तो लडूंगी सिवाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव:- पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित

सिवाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का टिकट मिलने पर पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित लड़ेंगी चुनाव

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित कांग्रेस पार्टी की टिकट मिलने पर सिवाना विधानसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के मूंड़ मे गरिमा राजपुरोहित को कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद, पूर्व प्रधान राजपुरोहित ने करीब दो महीने पहले से ही अपने सिवाना विधान सभा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान शुरू किया जा चुका है। कांग्रेस पार्टी से अपनी टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रही पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित राज्यस्तरीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लगातार संपर्क में नजर आ रही है। गरिमा राजपुरोहित सिवाना विधान सभा क्षेत्र की स्थानीय उम्मीदवार होने के साथ क्षेत्र में राजपुरोहित समाज जैसे बड़े समाज से होने के साथ अन्य छोटे बड़े समाजों में भी अच्छी और मजबूत पकड़ के कारण पूर्व प्रधान राजपुरोहित को जनता का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद बंधी है। सिवाना विधान सभा क्षेत्र में गरिमा राजपुरोहित ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पैदल यात्रा शुरू करने का लिया निर्णय, इस पैदल यात्रा के दौरान पूर्व प्रधान राजपुरोहित सिवाना विधान सभा क्षेत्र के सभी गांवों में पहुंच कर आमजन से जनसंपर्क कर सिवाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चल रहे मन-मुटाव को दूर करने का प्रयास कर सभी कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया होगा जो कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए संजीवनी से कम साबित नहीं होगा। गरिमा राजपुरोहित ने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इस यात्रा का फायदा मिलेगा, कुल मिलाकर निष्कर्ष यही निकलकर सामने आ रहा है कि पूर्व सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने सिवाना विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का टिकट प्राप्त करने के साथ विधानसभा चुनाव लडने का पक्का मानस बना लिया है। पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित सिवाना विधानसभा क्षेत्र में किसी के परिचय की भी मोहताज नहीं है, पूर्व प्रधान गरिमा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, प्रदेश कांग्रेस सचिव के पद पर रहते हुए समाज के सभी तबकों और आमजन से इनका हमेशा जुड़ाव रहा, गरिमा राजपुरोहित हमेशा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते हुए कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने को भी प्रयासरत नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में इस बार गरिमा राजपुरोहित को टिकट मिलने पर मुकाबला कड़ा और रोचक होने की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है। गरिमा राजपुरोहित का राजनीतिक जीवन हमेशा बेदाग रहा कांग्रेस पार्टी को इसका भी फायदा होगा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें