November 1, 2025 03:21:59

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया राष्ट्र का 76वाँ गणतंत्र दिवस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया राष्ट्र का 76वाँ गणतंत्र दिवस

 

पंकज कुमार

Ain भारत news रामनगर

 

पड़ाव…….पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के पुनीत प्रांगण में राष्ट्र का 76वाँ गणतंत्र दिवस श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन तथा संस्था के पदाधिकारियों, आश्रमवासियों और अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्रों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9:30 बजे अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के कुमारी आकृति एवं शिवेंद्र विक्रम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के उपरांत सर्वेश्वरी समूह और विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने राष्ट्रीयता की भावना रखने की प्रेरणा दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने बहुत सुन्दर परेड किया। बच्चों ने बहुत ही मनोहारी और प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार जी ने को प्रोत्साहित किया और गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का सञ्चालन उक्त विद्यालय के अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह और विजय प्रताप जी ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें