October 3, 2025 20:23:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

कारनामा इतना भयानक कर सकती है नई नवेली दुल्हन कारण जान आप भी हो जाएंगे हैरान?

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

कारनामा इतना भयानक कर सकती है नई नवेली दुल्हन कारण जान आप भी हो जाएंगे हैरान?

Ain भारत News ब्यूरो रिपोर्ट महराजगंज

महराजगंज जिले के घुघुली थाना क्षेत्र में एक नई नवेली दुल्हन शादी में ससुराल के चढ़ाए गए लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। दुल्हन अपने एक साथी के साथ इस वारदात को अंजाम देकर निकल गई, जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरी दुल्हन व (उसके अज्ञात सहयोगी) की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बाल्डीहा गांव का है। गांव के दीपक गुप्ता की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली मनीषा से हुई थी। 7 फरवरी को धूमधाम से शादी संपन्न हुई और दूल्हे-दुल्हन ने सात फेरे लेकर साथ निभाने की कसमें वादे खाईं। लेकिन शादी के चार दिन बाद, 11 फरवरी को दुल्हन मनीषा मौका पाकर घर में रखा लाखों का जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गई।

कैसे दी वारदात को अंजाम

पीड़ित दूल्हे दीपक गुप्ता के अनुसार, 10 फरवरी को दुल्हन की विदाई कराकर उसे घर लाया गया था। 11 फरवरी को जब परिवार के लोग रिश्तेदारों की खातिरदारी में व्यस्त थे।
तब मनीषा ने अपना और अपनी ननद का लाखों का जेवर और नकदी चोरी कर ली और अपने साथी के साथ फरार हो गई। जब घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया, तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वह पहले से ही फरार हो चुकी थी।

लुटेरी दुल्हन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित दीपक गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें