नगर निगम के हाउस टैक्स को कम करे सरकार
1 min read
नगर निगम के हाउस टैक्स को कम करे सरकार
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
प्रयागराज। सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर सिविल लाइंस में एक होटल में जन प्रतिनिधि संवाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने व्यापारियों के के साथ जन संवाद किया। इससे पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं शाल पहना कर एवं सम्मान पत्र पदान किया। इस दौरान नगर निगम के हाउस टैक्स में बढ़ोतरी को हर्षवर्धन वायपेयी से अवगत कराया। नगर निगम एवं शासन से टैक्स को कम कराने के लिए निवेदन किया। इस कार्यक्रम संजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, नरेश राय, संदीप जैन, आशीष अरोरा, राजकमल जायसवाल, नीलकमल जायसवाल, नीरज मेहरोत्रा, दिनेश खन्ना, राहुल अग्रवाल, सनी कोहली, हर्षित अग्रवाल, अनिल सुनेजा, दिनेश सिंह, डा. सुभाष यादव, दिनेश सिंह, शशांक जैन, रजनीश जायसवाल, अरविन्द गुप्ता, भरत चौरसिया, मनीष साहू, अक्षत कपूर, अंकित केसरवानी, सत्यम जायसवाल, डा० अशोक चौधरी, प्रदीप अरोरा, अमित नियोगी, रघुनाथ द्विवेदी सुरेन्द्र सिंह (एडवोकेट) अशोक पुरी, दिनेश शुक्ला एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।