April 3, 2026 12:05:39

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बांठिया ने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात बांठिया ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में की खुशहाली की कामना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बांठिया ने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात

बांठिया ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में की खुशहाली की कामना

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी की खास खबर

बालोतरा।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने एक दिवसीय असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी राज भवन में महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की मुलाकात।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने गुवाहाटी स्थित राज भवन में महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनके साथ की सामाजिक कार्यों पर की चर्चा
राज्यपाल कटारिया को जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संचालित सेवा कार्यों सहित आगामी कार्यक्रमों के बारे में राज्यपाल कटारिया को विस्तार से दी जानकारी ज्ञातव्य रहे असम के राज्यपाल कटारिया बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक भी है।
असम प्रवास के दौरान बांठिया ने विश्व प्रसिद्ध कामाख्या माता मंदिर में पूजा अर्चना कर की राज्य व क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना।
बांठिया ने बताया कि नीलांचल पर्वत की चोटी पर स्थित कामाख्या मंदिर मां सती के 51 शक्तिपीठों में एक मुख्य शक्तिपीठ है। मान्यता है कि मां भगवती के शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर के दर्शन से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान गुवाहाटी में बांठिया ने प्रवासी राजस्थानियों से की मुलाक़ात बांठिया का प्रवासी राजस्थानियों ने बांठिया का माला साफा पहनाकर किया स्वागत,इस अवसर पर असम प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा ट्रेजरार रिषभ चिपानी,असम प्रदेश भाजपा नेता चिरंजीव जैन,कोष प्रमुख प्रदीप कुमार सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रवासी राजस्थानी मौजूद थे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें