April 6, 2026 20:14:37

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

शिव पुलिस ने 27 कार्टन अवैध शराब की जब्त, शराब तस्कर सहित प्रयुक्त वाहन की तलाश जारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

शिव पुलिस ने 27 कार्टन अवैध शराब की जब्त, शराब तस्कर सहित प्रयुक्त वाहन की तलाश जारी

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री आनन्द सिंह वृताधिकारी बाडमेर के सुपरविजन में जिला विशेष टीम से प्राप्त सूचना के आधार पर थानाधिकारी पुलिस थाना शिव मय पुलिस टीम ने सरहद विरधसिंह की ढ़ाणी स्थित जुंजारसिंह के कृषि टयूबवेल पर बने कमरे में रखे अवैध शराब के 27 कार्टन जब्त करने में की सफलता हासिल

कार्यवाही पुलिस :- आज 11 अप्रैल को जिला विशेष पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना अनुसार शिव थानाधिकारी रामप्रताप सिंह सिंह थानाधिकारी शिव मय पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए सरहद विरधसिंह की ढाणी में जुंजारसिंह राजपूत नि. विरधसिंह की ढाणी के कृषि टयुबवेल पर बने ईंटो के कमरे में एक कार में परिवहन कर लाया गया देशी शराब के 9 कार्टन, अंग्रेजी शराब के 4 कार्टन व बीयर की बोतलों से भरे हुऐ 14 कार्टन सहित कुल 27 कार्टन अवैध शराब बरामद करने में की सफलता हासिल, इस सम्बन्ध में पुलिस थाना शिव में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन व मुलजिम की तलाश जारी है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें