April 6, 2026 16:07:16

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सेड़वा पुलिस ने जीरा चोरी प्रकरण में 4 मुलजिमों को किया गिरफ्तार, चुराया गया जीरा सहित घटना में प्रयुक्त वाहन किया जब्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सेड़वा पुलिस ने जीरा चोरी प्रकरण में 4 मुलजिमों को किया गिरफ्तार, चुराया गया जीरा सहित घटना में प्रयुक्त वाहन किया जब्त

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में सम्पति सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दिये निर्देशानुसार श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर, श्री धर्मेन्द्र डुकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के निकट सुपरविजन मे श्री हंसाराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किसान के खेत से जीरा चुराने के प्रकरण में 4 मुलजिमानों को किया गिरफ्तार चोरी गया जीरा किमतन 2 लाख 50 हजार रूपये का बरामद करने मे पुलिस को मिली सफलता
प्रकरण का विवरणः- दिनांक 25.03.2023 को प्रार्थी वासन खा पुत्र कभीर खा जाति मुस्लमान निवासी भंवार ने पुलिस थाना सेड़वा पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 24.03.2023 की रात्री को उसके खेत मे 09 कटटे जीरा से भरकर रखे हुऐ को अज्ञात मुलजिमानो द्वारा चोरी कर ले गये है। वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः- चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुऐ सेड़वा थानाधिकारी हंसाराम चौधरी पुलिस थाना सेड़वा के नेतृत्व मे हैड कांस्टेबल गिरधारीलाल मय पुलिस जाब्ता विशेष टीम गठित कर अज्ञात मुलजिमानो की तलाश पतारसी शुरू की गई। विशेष टीम ने प्रकरण में गहनता से अनुसंधान करते हुए आसूचना प्राप्त कर मुलजिमान उमर खा पुत्र सजर खा, हसन खा पुत्र मियल खा, माखन खा पुत्र एलियास खा जाति मुस्लमान व दयाला राम पुत्र खबड़ा राम जाति मेगवाल निवासीगण पुजासर पुलिस थाना सेड़वा को गिरफ़्तार कर गहनता से पूछताछ के बाद मुलजिमानो की ईतलानुसार प्रकरण मे चोरी किये कुल 09 कट्टे जीरा से भरे किमतन 250000 रूपये बरामद कर घटना मे प्रयुक्त वाहन को जब्त करने मे पुलिस ने सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार मुलजिमानो से अन्य चोरी के प्रकरणों के सम्बन्ध मे पुलिस गहनता से पुछताछ कर रही है। इस कार्यवाही में कांस्टेबल देवाराम की विशेष अहम भूमिका रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें