बांठिया ने ग्रामीणों में पीले चावल बांटकर जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का दिया न्यौता
1 min read
बांठिया ने ग्रामीणों में पीले चावल बांटकर जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का दिया न्यौता
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा।(बाड़मेर)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने आज मंगलवार को भाजपा मंडली मंडल का दौरा कर ग्रामीणों को पीले चावल बांटकर कांग्रेस के जंगलराज के विरुद्ध 19 अप्रैल को बालोतरा में जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का दिया न्योता, बांठिया ने आज पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के मंडली भाजपा मंडल का किया दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बांठिया ने ग्रामीणों में पीले चावल बांटकर भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का ग्रामीणों को दिया न्यौता
बांठिया ने 19 अप्रेल को सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में आने का ग्रामीणों से किया आह्वान, बांठिया ने बताया कि जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु सहित भाजपा के अनेकों वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

व ग्रामीण जन बांठिया के साथ मौजूद रहे।
