April 6, 2026 18:36:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूर गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया जोधपुर रेफर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूर गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया जोधपुर रेफर

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा (बाड़मेर) निकटवर्ती पचपदरा रिफाइनरी के गेट नं तीन के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजकीय नाहटा जिला अस्पताल में उपचार लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते जोधपुर रेफर कर दिया दोनों मजदूर निर्माणाधीन रिफाइनरी में कार्यरत थे,
अचानक आकाशीय बिजली गिरने से रिफाइनरी में कार्यरत दो मजदूर गंभीर घायल हो जाने के बाद आनन-फानन में वहां पर मौजूद आसपास के मजदूरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उपचार्थ जोधपुर रेफर कर दिया जोधपुर में दोनों मजदूरों का इलाज चल रहा है। यह घटना बाड़मेर जिले के पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी के गेट नंबर 3 पर सोमवार देर रात्रि की है। दरअसल बाड़मेर जिले के पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी में हमेशा की तरह मजदूर काम कर रहे थे कि सोमवार देर रात्रि में अचानक मौसम बदलने के साथ आसमान में काले बादल छानें के साथ-साथ अचानक बिजली कड़कने लगी रिफाइनरी गेट नं. 3 के पास बबूल की झाड़ियों के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वहां कार्यरत दो मजदूर चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर पड़े आसपास के मजदूरों ने घायल मजदूर दिलीप कुमार पुत्र जोगेंद्र व अर्जुन कुमार पुत्र संजय चौधरी निवासी मधुबनी बिहार को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूरों को गंभीर हालात में जोधपुर रेफर कर दिया।

_प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बबूल की झाड़ियों में बिजली गिरने के बाद पास में काम रहे दो मजदूर बिजली की चपेट में आने के बाद दोनों को बालोतरा नाहटा हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया वहां से दोनों को जोधपुर रेफर किया है। जहां पर दोनो का इलाज चल रहा है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें