April 6, 2026 16:41:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बांठिया ने ग्रामीणों में पीले चावल बांटकर जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का दिया न्यौता

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बांठिया ने ग्रामीणों में पीले चावल बांटकर जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का दिया न्यौता

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा।(बाड़मेर)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने आज मंगलवार को भाजपा मंडली मंडल का दौरा कर ग्रामीणों को पीले चावल बांटकर कांग्रेस के जंगलराज के विरुद्ध 19 अप्रैल को बालोतरा में जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का दिया न्योता, बांठिया ने आज पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के मंडली भाजपा मंडल का किया दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बांठिया ने ग्रामीणों में पीले चावल बांटकर भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में आने का ग्रामीणों को दिया न्यौता

बांठिया ने 19 अप्रेल को सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में आने का ग्रामीणों से किया आह्वान, बांठिया ने बताया कि जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु सहित भाजपा के अनेकों वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

बांठिया के साथ मंडली भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाराम जाणी, दिनेश खारवाल,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नारायण लाल खारवाल,मंडली से मनोहर लाल दवे,किसान मोर्चा अध्यक्ष तिलोक पालीवाल, शक्ति संयोजक रघुनाथ सिंह राजपुरोहित,के के पालीवाल,ओमा राम,श्याम लाल पालीवाल, पुखराज पालीवाल, अशोक पालीवाल, कालुराम पालीवाल,कोरणा से शक्ति संयोजक सोहन सिंह, दिलिप कुमार जैन,ओमप्रकाश जैन,सुरेश घांची,मिश्रीमल मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता
व ग्रामीण जन बांठिया के साथ मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें