April 6, 2026 16:43:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पेरोल से फरार इनामी अपराधी किरताराम उर्फ लादेन गिरफ्तार,1 अवैध देशी कट्टा मय 4 कारतूस सहित चोरी का स्कार्पियो वाहन बरामद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पेरोल से फरार इनामी अपराधी किरताराम उर्फ लादेन गिरफ्तार,1 अवैध देशी कट्टा मय 4 कारतूस सहित चोरी का स्कार्पियो वाहन बरामद

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले मे वांछित अपराधियों की दस्तयाबी़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर व श्री पुष्पेन्द्र सिंह आढा वृताधिकारी वृत बायतु के सुपरविजन मे श्री नरपतदान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा मय जाब्ता व श्री ओमप्रकाश चौधरी उ.नि. प्रभारी डीएसटी जिला बाडमेर मय टीम ने पैरोल से फरार एवं जिला प्रतापगढ का इनामी अपराधी मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित अपराधी किरताराम उर्फ लादेन पुत्र बाबुलाल निवासी डउकियो की ढाणी, मातासर को दस्तयाब किया जाकर मुलजिम के कब्जा से एक देशी कट्टा मय 04 कारतूस एवं एक चोरी की स्कोर्पियो गाडी बरामद करने में सफलता हासिल की गई ।
कार्यवाही पुलिस :- दिनांक 18 अप्रैल 2023 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर श्री ओमप्रकाश उनि. प्रभारी डीएसटी बाडमेर मय जाब्ता एवं थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा मय जाब्ता के सरहद डउकियो की ढाणी, मातासर में रामलाल डउकिया की ढाणी पहूंच दबिश दी तो एक व्यक्ति ढाणी के आगे खडी स्कोर्पियो में बैठ कर भागने का प्रयास करने लगा जिस पर पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो अपना नाम किरताराम उर्फ लादेन पुत्र बाबुलाल जाति डउकिया निवासी डउकियो की ढाणी पुलिस थाना नागाणा होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जा से एक लोडेड पिस्टल नुमा देशी कट्टा मय 04 कारतूस बरामद करने में सफलता मिली वहीं मुलजिम के कब्जा से पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कोर्पियो वाहन को किया जब्त, जो महाराष्ट्र से चोरी होना पाया गया। मुलजिम किरताराम उर्फ लादेन एनडीपीएस कोर्ट जालौर का वांछित तथा पैरोल से फरार था एवं जिला प्रतापगढ का इनामी अपराधी भी है। इस सम्बन्घ में पुलिस थाना नागाणा में प्रकरण दर्ज कर मुलजिम से अग्रीम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें