April 6, 2026 12:21:11

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रोजा इफ्तार दावत में रोजादारों ने प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए की दुआ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रोजा इफ्तार दावत में रोजादारों ने प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए की दुआ

जयपुर, 18 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र माह रमजान के 26वें रोजे पर इफ्तार की दावत रखी। इस अवसर पर प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली तथा निरोगी राजस्थान की दुआ की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेशभर से आए रोजेदारों से मुलाकात कर उन्हें तहेदिल से रमजान की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री की दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के सदर सैयद गुलाम किबरिया साहब, सचिव जनाब सरवर चिश्ती और जनाब मुकद्दस मोईनी ने की दस्तारबंदी

रोजा इफ्तार के बाद जयपुर शहर मुफ्ती कारी अब्दुल सत्तार साहब ने मगरिब की नमाज अदा कराई। अजमेर से दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज की ओर से तशरीफ लाए सैयद गुलाम किबरिया ने नमाज से पूर्व मुल्क और सूबे की खुशहाली, अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ करवाई। रोजा इफ्तार से पहले मगरिब की नमाज के लिए जनाब मौलाना सलमान रिजवी ने दी अजान, मगरिब की नमाज अदा करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से तशरीफ लाए जनाब गुलाम किबरिया, सरवर चिश्ती एवं कारी अब्दुल सत्तार का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान ।

इस अवसर पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीमती जाहिदा खान, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अश्क अली टाक, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री रफीक खान, राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष श्री अमीन कागजी, राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री खानू खान बुधवाली, राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री बृजकिशोर शर्मा, राजसिको चेयरमैन श्री राजीव अरोड़ा, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, विधायकगण, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आये रोजेदार उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारूक आफरीदी ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम का संचालन किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें