एनडीपीएस एक्ट प्रकरण मे एक साल से फरार वांछित अपराधी (मफरूर) गिरफ्तार
1 min read
एनडीपीएस एक्ट प्रकरण मे एक साल से फरार वांछित अपराधी (मफरूर) गिरफ्तार
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले मे वांछित अपराधियों की दस्तयाबी़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सुभाषचन्द्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री शुभकरण वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी के सुपरविजन मे श्री सुरेन्द्र कुमार उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिणधरी मय जाब्ता द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक साल से फरार वांछित अपराधी (मफरूर) जगदीश उर्फ जुगराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
पुलिस कार्यवाही :- दिनांक 20-21 अप्रैल 2022 को तत्कालीन थानाधिकारी श्री बलदेव राम उनि द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरहद निम्बली, रामदेवरा में मुलजिम देवाराम पुत्र निम्बाराम जाति जाट निवासी निम्बली के कब्जा से 20 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उक्त प्रकरण में डोडा पोस्त सप्लायर जगदीश उर्फ जुगराम पुत्र प्रभू राम जाति जाट निवासी सिराणा पुलिस थाना सायला जिला जालौर पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ़्तारी हेतु थाना पर एक विशेष टीम गठित की जाकर तलाश शुरू की गई, भरसक प्रयासों के बाद भी वांछित मुलजिम की गिरफ़्तारी नहीं हो पाने की सूरत में न्यायालय से मुलजिम का धारा 37 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करवाकर मफरूर घोषित करवाया गया। दौराने तलाश कल दिनांक 18.04.2023 को पुलिस टीम ने मुलजिम को सायला, जिला जालौर से दस्तयाब किया। जिसको प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर पीसी रिमांड प्राप्त कर अन्वेषण किया जा रहा है।
