मानव जीवन को बचाने के लिए पृथ्वी को बचाना अति आवश्यक;- सियाग
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी 


राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल व उप वन संरक्षक बाड़मेर के संयुक्त कार्यक्रम के तहत पाटोदी के मेहता हिंदूमल बच्छराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी बालोतरा श्री कृष्ण कुमार परमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत उपस्थित विधार्थियों को एक कार्बन नामक मिनी मूवी का प्रदर्शन किया गया जिसके माध्यम से ऑक्सीजन की कमी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया, cbeo श्री लच्छाराम सियाग ने रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना की गई रैली पाटोदी कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वन विभाग परिसर पहुंची, रैली के माध्यम से आमजन में पर्यावरण संरक्षण एवम् पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया गया
रैली के बाद आयोजित मुख्य कार्यक्रम के तहत पाटोदी वन विभाग परिसर में पौधारोपण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री लच्छाराम सियाग ने बताया कि आज के समय को देखते हुए पॉलिथीन, रिफ्रेजरेटर व एयर कंडीशनर का सीमित उपयोग करना चाहिए, वनपाल पाटोदी श्री भोमाराम ने बताया कि पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा जो आने वाले समय में मानव जीवन के लिए खतरा साबित होगा, व्याख्याता श्री किशनाराम सहारण ने कहा कि सभी को जागरूक होकर अधिकतम वृक्षारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण का सर्वोत्तम संरक्षण किया जा सके, कार्यक्रम को संचालित करते हुए सहायक वनपाल पाटोदी घनश्याम गौड़ ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है मानव जीवन वृक्ष आधारित जीवन है, मानव जीवन को बचाने के लिए पृथ्वी को प्रदूषण से बचाना अति आवश्यक है।
इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अध्यापक विष्णु कुमार वनपाल अशोक कुमार, कांता कुमारी, सहायक वनपाल शकुंतला वनरक्षक केसाराम पीराराम कमला हनुमानाराम आदि उपस्थित रहे।
