April 5, 2026 14:27:35

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष परीक्षा में दो नकलची छात्रों को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि बाडमेर शहर में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष परीक्षा राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग हॉल बाड़मेर में परीक्षा के दौरान दो छात्रों द्वारा बूल्यूथ डिवाइस के माध्यम से नकल करतें हुए दौराने चैंकिंग पकड़े जाने के मामले मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर व वृताधिकारी वृत बाडमेर के निर्देशन में श्री गंगाराम खावा निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर के सुपरविजन में श्री आदरनाथ स.उ.नि.मय पुलिस टीम द्वारा नकलची छात्र नेमाराम व अशोक को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का विवरण – दिनांक 21.04.2023 को श्री लिखमाराम प्रिंसीपल नर्सिंग कॉलेज बाड़मेर ने पुलिस थाना कोतवाली पर रिपोर्ट पेश की कि हमारे संस्थान में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष परीक्षा राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग हॉल बाड़मेर में हो रही है, परीक्षा के दौरान हॉल नम्बर 2 में परीक्षा विक्षक के रूप में श्री मंगलाराम व श्री सांवलाराम की ड्यूटी नियोजित थी। इस दौरान छात्र नेमाराम पुत्र श्री चुतरा राम जाति विश्नोई निवासी राणासर कला पुलिस थाना धोरीमना एक ब्ल्यूटूथ डिवाइस से अनुचित साधनों का प्रयोग व नकल करते हुए पाया गया, जिसके पास से स्कीन कलर ब्लूटूथ व काले तथा स्कीन कलर का माइक्रो ईयर फोन मय वोडाफोन की सिम मिला तथा दुसरा छात्र अशोक हुड्डा पुत्र श्री उमा शंकर हुड्डा जाति जाट निवासी सरणु पनजी पुलिस थाना सदर बाड़मेर को चैक किया गया तो उक्त छात्र एक ब्ल्यूटूथ डिवाइस से अनुचित साधनों का प्रयोग व नकल करते हुए पाया गया वगैरा मजमून रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस – श्री आदरनाथ सउनि मय पुलिस टीम ने प्रकरण में मुलजिमान नेमाराम व अशोक हुडडा को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया, तथा मुलजिमान से बरामद ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य सह आरोपीयों के संबंध में अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें