November 16, 2026 05:57:52

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगो को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगो को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट मध्य प्रदेश स्टेट हेड सूरज मरावी

शहडोल। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल द्वारा संघ के मुख्य कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष साथी मोहम्मद अली, उपाध्यक्ष साथी दिनेश अग्रवाल, संभागीय महासचिव साथी कृष्णा तिवारी, एवं जिला इकाई शहडोल के अध्यक्ष राहुल सिंह राणा की अगुवाई में संभागायुक्त शहडोल को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौपे जाने के पूर्व स्थानीय उच्च विश्राम गृह में शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष राहुल सिंह राणा की अध्यक्षता में शहडोल जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें पत्रकारों की स्थानीय समस्याओं के साथ ही मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साथी श्री शलभ भदौरिया एवं प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप ज्ञापन सौपे जाने पर चर्चा की गई बैठक में चर्चा के उपरांत विशाल रैली निकालकर संभाग आयुक्त कार्यालय में उपस्थित अपर आयुक्त सुश्री मनीषा पांडे को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष साथी मोहम्मद अली, उपाध्यक्ष साथी दिनेश अग्रवाल, संभागीय महासचिव कृष्णा तिवारी, शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष राहुल सिंह राणा, महासचिव अनिल द्विवेदी, आईटी सेल संयोजक चंदन वर्मा, उपाध्यक्ष सोनू खान, अखिलेश मिश्रा, जितेंद्र विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, विनय द्विवेदी, गोपाल जेठानी, अनिल कुमार साहू, शत्रुघ्न चतुर्वेदी, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, बी.के. तिवारी, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार पयासी, राजकुमार तिवारी, राजकुमार यादव, शकील खान, संतोष कुमार गुप्ता, मोहम्मद हसन सहित जिले के अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें