बायतु पुलिस ने 39 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी
1 min read
बायतु पुलिस ने 39 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधिक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री पुष्पेन्द्र आडा वृताधिकारी वृत बायतु के सुपरविजन में श्री बलदेवराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बायतु मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर सरहद धारणा धोरा में एक कमरे में रखे 39 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त कीमतन 1 लाख 50 हजार रूपये का जब्त करने में सफलता हासिल की गई।
कार्यवाही पुलिस :- श्री बलदेवराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बायतु को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भीयाराम जाट निवासी बायतु भीमजी अवैध डोडा पोस्त का धंधा करता है तथा अपने रहवासी कमरे में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त लाकर छुपाकर रखे हुए है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी पुलिस थाना बायतु मय पुलिस टीम ने सरहद धारणा धोरा में दबिश देकर कमरे में छुपाकर रखे 39 किलोग्राम अवैघ डोडा पोस्त जब्त करने में सफलता हासिल की गई। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना बायतु में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपी भीयाराम पुत्र रतनाराम जाति जाट निवासी बायतु भीमजी की तलाश पतारसी की जा रही है। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये आंकी गई है।
