April 4, 2026 18:28:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाड़मेर पुलिस ने पशु चोरी की वारदातों का खुलासा कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बाड़मेर पुलिस ने पशु चोरी की वारदातों का खुलासा कर तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार

आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक पशु चोरी की वारदाते करना किया स्वीकार, वारदात मे प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री आनंदसिंह वृताधिकारी वृत बाड़मेर के सुपरविजन मे श्री परबतसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ग्रांमीण बाड़मेर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पशु चोरी के प्रकरण का खुलाशा कर तीन आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पूछताछ मे करीब 2 दर्जन से अधिक वारदात करना किया स्वीकार।

घटना का विवरण :- श्री बाबूराम जाति मेगवाल निवासी दूदाबेरी ने पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर पर रिपोर्ट पेश की कि मेरी भेड़ बकरिया सरहद दूदाबेरी मे गोचर भूमि में चर रही थी वहां से दिन में अज्ञात मुलजिमानों द्वारा बकरी चोरी कर ले गये वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान व मुलजिमानों की तलास शुरू की गई।

कार्यवाही पुलिसः- श्री परबतसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ग्रांमीण बाड़मेर के नेतृत्व में श्री पूनमचन्द हैडकानि. प्रभारी पुलिस चौकी विशाला मय पुलिस टीम द्वारा प्रकरण मे गहन अनुसंधान व आसूचना संकलन करते हुए मुलजिम प्रकाश पुत्र श्री भगाराम जाति देशान्तरी निवासी खरडीया मांगता को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उक्त आरोपी ने नैनाराम पुत्र श्री शंकरलाल जाति भील व घमण्डाराम पुत्र श्री भंवराराम जाति भील निवासी खरडीया मांगता द्वारा वारदात करना स्वीकार किया, जिस पर उक्त तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त करने में सफलता हासिल की मुलजिमानों से विस्तृत पूछताछ करने पर ग्रांमीण थाना के अलावा पुलिस थाना धोरीमना, सेड़वा, गुड़ामालानी, चौहटन, रामसर, सदर हल्का क्षैत्र में करीब दो दर्जन से अधिक पशु भेड़ बकरियां चोरी करने की वारदातों को किया स्वीकार जिनसे अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जारी है। मुलजिमानों की गिरफ्तारी में प्रभारी पुलिस चौकी विशाला श्री पूनमचन्द हैडकानि. मय पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें