रालोपा नेता शंकरलाल मायला ने अपने जन्मदिन पर पचपदरा रिफाइनरी साईड पर किया पौधारोपण
1 min read
रालोपा नेता शंकरलाल मायला ने अपने जन्मदिन पर पचपदरा रिफाइनरी साईड पर किया पौधारोपण
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी 
बालोतरा (बाड़मेर)
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी नेता शंकरलाल मायला ने अपने जन्मदिन पर पचपदरा रिफाइनरी में चल रही साइट पर किया पौधारोपण मायला ने अपने जन्मदिन को सादगी पूर्ण तरीके से मनाते हुए अपनी रिफाइनरी साईड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया पौधारोपण इस अवसर पर मायला ने बताया कि पेड़ पौधे मानव जीवन सहित सभी जीव जंतुओं के लिए अतिआवश्यक है। हमे पेड़ पौधों से मिलने वाले भरपूर ऑक्सीजन के साथ प्रदूषण भी कम होता है। मायला ने कहा कि मेरा यह मानना है कि हम सभी को हमारे जन्मदिन सहित सभी खुशियों के अवसर पर पेड़ पौधों का रोपण करना चाहिए जिससे हमारी खुशियों को भी हम यादगार बना सकते हैं। इस दौरान वरिष्ठ अभियंता पंकज, अभियंता अभिषेक, सुरक्षा अधिकारी मणिकांत, सर्वेक्षण अधिकारी कौश्तुव, चुतराराम मायला पपुराम मायला गोविंद मायला कवराज मायला जसराज अमराराम सहित रिफाइनरी साईड पर भारी तादाद में लोग आदि मौजूद रहे
