April 4, 2026 22:11:02

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पचपदरा पुलिस ने लूट के इरादे से महिला को चाकू से घायल करने के मामले का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि दिनांक 24.04.23 को पुलिस थाना पचपदरा के हल्का क्षैत्र में घर में अज्ञात मुलजिम द्वारा विधुत विभाग का कर्मचारी बनकर महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर सोने की कंठी लूटने के प्रयास करने के प्रकरण में अज्ञात मुलजिम की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री सुभाषचन्द खोजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री मदनलाल मीणा वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन में श्री सुराराम उ.नि. प्रभारी पुलिस थाना पचपदरा मय पुलिस टीमों द्वारा प्रकरण में अज्ञात मुलजिम को 48 घंटे में नामजद कर मुलजिम को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
घटना का विवरण :- दिनांक 24.04.2023 को दोपहर करीबन 2-3 बजे के बीच में अज्ञात मुलजिम द्वारा विद्युत विभाग का कर्मचारी बनकर सरहद डउकियों का तला में स्थित प्रार्थी पन्नाराम जाट के घर में दिन दहाड़े पन्नाराम की पत्नी को अकेला देखकर बिजली बिल मंगवाने परं बिल मकान में लाने के लिये जाने के दौरान मुल्जिम द्वारा पन्नाराम की पत्नी के गले में पहनी कण्ठी को लुटने के इरादे से चाकु से जानलेवा हमला कर गम्भीर चोटें पहुचना जिसपर पन्नाराम की पत्नी द्वारा रड़े करने पर आस-पड़ोस से लोगों को आते देखकर घर की चारदिवारी कुदकर मोटरसाईकिल लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में पुलिस थाना पचपदरा में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस :- दिनदहाड़े महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर सोने की कंठी लूटने के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर प्रकरण में आरोपी के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी कर आसूचना से भरषक प्रयास करते हुए दिनांक 26.04.2023 को वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात मुलजिम को नामजद कर मुलजिम को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा पेट्रोल क्राईम सिरियल देखकर विधुत विभाग का कर्मचारी बनकर लूट की योजना बनाना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण में गहनता से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
प्रकरण के अज्ञात मुल्जिम को ज्ञात करने में श्री सुराराम उप निरीक्षक, श्री अचलराम सउनि, श्री करणसिंह हैड कानि. 765 व श्री रामचन्द्र कानि. 1478 व श्री रेखाराम कानि. 1472 की विशेष भूमिका रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें