धोरीमन्ना पुलिस ने 25 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर, एक मुलजिम को किया गिरफ्तार
1 min read
धोरीमन्ना पुलिस ने 25 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर, एक मुलजिम को किया गिरफ्तार
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र खोजा, वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी शुभकरण के सुपरविजन में धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम पुलिस थाना धोरीमन्ना मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरहद जालबेरी में मादक पदार्थ तस्कर सुनिल उर्फ सुरेन्द्र के रहवासीय ढ़ाणी में दबिश देकर करीब एक लाख रुपए कीमतन 25 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त करने में की सफलता हासिल
कार्यवाही पुलिस :- सुखराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना ने मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सरहद जालबेरी में मादक पदार्थ तस्कर सुनिल उर्फ सुरेन्द्र पुत्र तुलछाराम जाति विशनोई निवासी जालबेरी की रहवासी ढाणी पर दबिश देकर तलाशी लेने पर मुलजिम सुनिल उर्फ सुरेन्द्र के कब्जे से कुल 25 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर मुलजिम को किया गिरफ्तार, इस सम्बन्ध में धोरीमन्ना पुलिस थाना में मुलजिम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रूपये आंकी गई
