बालोतरा लघु उद्योग मंडल परिसर में भाजपाइयों ने सुना प्रधान मंत्री की मन की बात का 100 वां संस्करण
1 min read
बालोतरा लघु उद्योग मंडल परिसर में भाजपाइयों ने सुना प्रधान मंत्री की मन की बात का 100 वां संस्करण
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा लघु उद्योग मंडल परिसर में भाजपाइयों ने आज सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, भाजपा उधोग प्रकोष्ठ संयोजक राजेश भाई पंजाबी ने बताया कि आज बालोतरा लघु उद्योग मंडल परिसर मे भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड, इस अवसर पर लघु उद्योग मंडल में उपस्थित उद्योगपतियों,भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने सुनी
मन की बात, कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणपत बांठिया ने शिरकत कर मन की बात कार्यक्रम को देख बांठिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधान मंत्री मोदी का जन संवाद कार्यक्रम हमेशा नई प्रेरणा देता है। मन की बात के 100 वे संस्करण ने देश के महत्वपूर्ण विषयो, नव भारत के विकास की यात्रा व राष्ट्रहित में लिए निर्णयों के साथ भावी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। बांठिया ने कहा कि मन की बात के रूप में प्रधान मंत्री के उद्बोधन का प्रेरणादाई स्रोत समस्त भारत वासियों को ऊर्जा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु , नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुदेंशा, रामस्वरूप गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व उद्यमियों की मौजूदगी रही।
