बालोतरा पुलिस ने दो वर्ष से लापता युवक की लोकेशन को किया ट्रेस, युवाओं ने सूझबूझ का दिया परिचय, लापता युवक को श्रीनगर से छुड़ाया
1 min read
बालोतरा पुलिस ने दो वर्ष से लापता युवक की लोकेशन को किया ट्रेस, युवाओं ने दिया सूझबूझ का परिचय लापता युवक को श्रीनगर से छुड़ाया
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा पुलिस की सराहनीय पहल दो वर्ष पूर्व अचानक लापता हुए युवक की लोकेशन को बालोतरा पुलिस द्वारा ट्रेंस करने के बाद लापता युवक को बालोतरा निवासी युवकों ने पुलिस लोकेशन ट्रेस के आधार पर श्रीनगर पहुंच कर एक सैलून से छुड़ाकर लापता युवक को छुड़ाकर लाया गया, ढंढ निवासी मुकेश भील करीब दो वर्ष पूर्व अचानक लापता हो गया घर से युवक शादी के कपडे लेने बाजार गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा,जिसकी खोज जारी थी, बालोतरा पुलिस ने लापता युवक की लोकेशन को ट्रेंस किया तो उसका लोकेशन श्रीनगर में आ रहा था इस मामले में
बालोतरा पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ट्रेस पुलिस लोकेशन के आधार पर बालोतरा के युवाओं ने श्रीनगर के स्थानीय लोगो के सहयोग से लापता युवक को श्रीनगर से अपने घर पहुंचा दिया, ढंड निवासी लापता युवक मुकेश को 2 साल तक श्रीनगर में रखा गया था, युवक अभी एक सैलून पर कार्यरत था, बालोतरा पुलिस ने लापता युवक की लोकेशन को ट्रेंस किया ट्रेंस पुलिस लोकेशन के आधार पर बालोतरा से श्रीनगर पहुंच कर लोकेंद्र सिंह नोसर, साबिर भाई ने दिया सूझबूझ का परिचय श्रीनगर पहुंच कर एक सैलून से लापता युवक को छुड़ा कर अपने कब्जे में लेकर बालोतरा पहुंच गए, श्रीनगर में लापता युवक मुकेश अब्दुल के नाम से जाना जाता था, बालोतरा पुलिस की इस मामले में सराहनीय भूमिका की लोगों में प्रसंशा की जा रही है
