सिणधरी पुलिस ने 7 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार
1 min read
सिणधरी पुलिस ने 7 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सुभाषचन्द खोजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री शुभकरण वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी के सुपरविजन में सिणधरी थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सरहद भाणामगरा में मादक पदार्थ तस्कर हनुमानराम विश्नोई की रहवासी ढ़ाणी में दबिश देकर 7 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कार्यवाही पुलिस :- सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 01 मई 2023 की अलसुबह सरहद भाणामगरा करना में मादक पदार्थ तस्कर हनुमानराम पुत्र बादरराम जाति विश्नोई निवासी भाणामगरा, करना की रहवासी ढाणी पर दबिश देकर तलाशी लेने पर मुलजिम हनुमानराम के कब्जे से 07 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर मुलजिम को किया गिरफ्तार इस संबंध मे पुलिस थाना सिणधरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस मुलजिम से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध मे अनुसंधान व पूछताछ कर रही है।
