राज्य सरकार की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे – विधायक प्रजापत
1 min read
राज्य सरकार की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे – विधायक प्रजापत
बालोतरा। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने आज गुरूवार को बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दूदवा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित मंहगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान कैम्प का किया निरीक्षण, शिविर में विधायक प्रजापत ने कहा कि राज्य सरकार की दस महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना जरूरी है। शिविर में लाभार्थियों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर विधायक प्रजापत ने अधिकारियों से हाथो-हाथ सभी समस्याओं का निराकरण करवाकर लाभार्थियों को गारंटी कार्डों का किया वितरण।
