April 7, 2026 05:45:09

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाड़मेर पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण में वांछित 5000/- रुपये के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बाड़मेर पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण में वांछित 5000/- रुपये के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अति. पुलिस अधीक्षक बाडमेर, श्री राजीव परिहार पुलिस उपअधीक्षक महिला सेल बाडमेर के निर्देशन मे श्री मूलाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना महिला के नेतृत्व मे थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा पुलिस थाना महिला बाडमेर के अपराध संख्या 37/2023 मे 5000/- रुपये के ईनामी फरार अभियुक्त मांगीलाल निवासी शोभाला जैतमाल हॉल कोडियासर पुलिस थाना सांगड जिला जैसलमेर को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की गई।
कार्यवाही पुलिस – पुलिस थाना महिला बाडमेर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रकरण मे अभियुक्त मांगीलाल पुत्र बाबुलाल जाति जाट उम्र 21 वर्ष निवासी शोभाला जैतमाल पुलिस थाना धोरीमना हॉल कोडियासर पुलिस थाना सांगड जिला जैसलमेर घटना के बाद से फरार होने से पुलिस अधीक्षक बाडमेर ने मुलजिम की गिरफ्तारी पर 5000/- रुपये के नकद ईनाम की घोषणा करते हुए महिला पुलिस थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। मूलाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना महिला के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी कर निगरानी रखते हुए आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर आरोपी मांगीलाल को दस्तयाब करने मे सफलता हासिल की गई। दस्तयाब आरोपी से अग्रीम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपी को दस्तयाब करने मे हेड कांस्टेबल सवाईराम की विशेष भूमिका रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें