April 6, 2026 03:50:40

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया नागरिक अभिनन्दन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मनुष्य जीवन में पवित्रता ही सबसे बड़ी दौलत:- राज्यपाल कटारिया

असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया नागरिक अभिनन्दन

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा (बाड़मेर)
बालोतरा की जूरी रिसोर्ट में असम के महामहिम राज्यपाल एवं श्री चम्पालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट ने कटारिया का किया भव्य नागरिक अभिनंदन।
महामहिम राज्यपाल बनने के बाद प्रथम बार मारवाड़ की धरती पर कटारिया के आगमन पर चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट आयोजन समिति ने स्थानीय लूनी नदी बाईपास रोड पर स्थित जूरी रिसोर्ट में ब्रह्मा धाम गादीपति श्री तुलसारामजी महाराज के सानिध्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का किया भव्य नागरिक अभिनंदन,इस अवसर पर भारत माता,पूर्व विधायक एवं समाज सेवक स्वर्गीय चंपालाल जी बांठिया,पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष एवं आयोजक गणपत बांठिया ने अपने स्वागत भाषण के साथ अभिनंदन समारोह का किया शुभारंभ बांठिया ने कहा कि यह मारवाड़ क्षेत्र की जनता की ओर से कटारिया का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। बांठिया ने कहा कि महामहिम राज्यपाल कटारिया ट्रस्ट के सरंक्षक है। ट्रस्ट सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को लेकर 9 हजार से अधिक परिवारों तक पहुंच चुका है। कटारिया का मार्ग दर्शन ही इस ट्रस्ट को ऊर्जा प्रदान कर रहा है। नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धान्तों पर चलते हुए ट्रस्ट मानव सेवा कार्यों के साथ गौवंश की सेवा में भी तत्परता से कार्य कर रहा है। आयोजित कार्यक्रम को असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी किया सम्बोधित कटारिया ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में जो स्नेह व स्वागत किया उससे में अभिभूत हुं आपका यह प्यार और स्नेह हमेशा बना रहे कटारिया ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए उनके जीवन मे घटी दो बड़ी घटनाओं का भी जिक्र किया, कटारिया ने कहा कि स्व. चंपालाल बांठिया ने अपने जीवन मे समाज सेवा को महत्व दिया ईमानदारी व निष्ठा के साथ सेवा करना ही समाज सेवा है। हम सभी मिलजुल कर देश हित के कार्य करेंगे तो हम और हमारा देश तरक्की करेगा, कटारिया ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन मे मैने कभी झूठ का साथ नही दिया।राज्यपाल कटारिया अपने संबोधन के दौरान भावुक होते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र में चोरों को बाहर खदेड़ देना चाहिए,हम धरती माता का अन्न खाते है।देश बनने में हमारे मॉडल मजबूत थे।उन्होंने ने कहा कि पूर्वाचल व मेवाड़ क्षेत्र के लोगों ने कभी मुगलों को स्वीकार नही किया हमेशा उनके सामने डटकर खड़े रहे, हमारे जीवन में पवित्रता ही सबसे बड़ी दौलत है।
कार्यक्रम के दौरान श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने क्षेत्र की विभिन्न सीएचसी व पीएसची पर आवश्यक अनुसार नेबुलाइजर मशीन,ग्लूकोमीटर व प्लस ऑक्सिमिटर का किया वितरण, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सगठनों,बांठिया परिवार सहित गणमान्य लोगों ने कटारिया का गुलदस्ता, माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में ट्रस्ट ने अभिनंदन पत्र देकर राज्यपाल कटारिया का किया सम्मान ब्रह्मा धाम गादीपति तुलसारामजी महाराज ने भी कटारिया को अभिनंदन पत्र देकर दिया आशीर्वाद,।अभिनंदन पत्र का वाचन पूनम चंद सुथार ने किया। कार्यक्रम के दौरान पुर्व उप राष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्री भैरोसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का किया समापन, मंच संचालन पूनमचंद सुथार व सुरेश चितारा ने किया
ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा जरूरतमंदों को सिलाई मशीन, ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,श्रवण यंत्र का किया वितर
कार्यक्रम के दौरान मौजूद:- पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, बाड़मेर जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, आदूराम मेघवाल,
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, भवानी सिंह टापरा,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुदेंशा,पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई, सोहन सिंह भायल, कल्याण सिंह गोपड़ी, उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, पार्षद शंकरलाल सलुन्दिया,पुष्पराज चौपड़ा, गोपाल पारीख, खेताराम प्रजापत,कृष्ण सेवा सस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र देव,
रमेश भंसाली, महिपाल सिंह करणोत, मालाराम बावरी, जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,
डूंगरराम देवासी,राजेन्द्र सिंह थोब,किशोर सिंह कानोड,बालाराम मूढ़,नखतसिंह कालेवा,
सुरंगीलाल सालेचा, रामकिशन गर्ग,गौतम चोपड़ा, रामेश्वर भूतड़ा,चंपालाल गोयल,प्रताप लालवानी,गिरधारी सिंह, रामस्वरूप आर्य,प्रकाश माली,नगर परिषद सभापति सुमित्रा देवू जैन,पुर्व सभापति प्रभा सिंघवी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें