April 6, 2026 15:47:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आरजीटी पुलिस ने बिना नम्बरी स्कोर्पियो वाहन में भरे 383.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, 2 आरोपी गिरफतार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

आरजीटी पुलिस ने बिना नम्बरी स्कोर्पियो वाहन में भरे 383.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, 2 आरोपी गिरफतार

बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब 15 लाख रूपये

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सुभाषचन्द्र, बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र व गुड़ामालानी वृताधिकारी शुभकरण के सुपरविजन में आरजीटी पुलिस थानाधिकारी ललित किशोर ने पुलिस थाना आरजीटी मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सरहद अणदोणियों की बेरी, राणासर खुर्द में दबिश देकर बिना नम्बर स्कोर्पियो गाडी से 15 लाख रुपए कीमतन 03 क्विंटल 83.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो मुलजिमानों को किया गिरफ़्तार
कार्यवाही पुलिस विवरण – आज दिनांक 18 मई को दौराने गश्त आरजीटी थानाधिकारी ललित किशोर ने मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सरहद अणदोणियों की बेरी, राणासर खुर्द में दबिश देने पर एक बिना नम्बरी स्कोर्पियो गाडी के पास खडे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिनका पुलिस ने पिछा कर किया दस्तयाब, नाम पत्ता पूछताछ करने पर अपना नाम मनोहर लाल पुत्र श्री किशनाराम जाति विश्नोई निवासी अणदोणियों की बेरी व जगदीश पुत्र श्री किशनाराम जाति विश्नोई निवासी रोहिला पुर्व होना बताया दोनों को दस्तयाब कर बिना नम्बरी स्कोर्पियो गाडी की तलाशी लेने पर गाडी की पिछे सीटो के स्थान पर काले रंग के 22 कट्टों में कुल 03 क्विंटल 83.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की, पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त व स्कोर्पियो वाहन को जब्त कर आरोपी मनोहर लाल व जगदीश को किया गिरफ्तार इस संबंध में पुलिस थाना रागेश्वरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपीयों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान व गहन पूछताछ की जा रही है बरामद अवैध डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीबन 15 लाख रूपये आंकी जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें