April 5, 2026 19:44:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मादक पदार्थ, जाली नोट व धोखाधड़ी प्रकरणों मे 04 वर्षों से वांछित फरार टॉप-10 अपराधी अर्जुनसिंह को तीन साथियों सहित किया गिरफ़्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मादक पदार्थ, जाली नोट व धोखाधड़ी प्रकरणों मे 04 वर्षों से वांछित फरार टॉप-10 अपराधी अर्जुनसिंह को तीन साथियों सहित किया गिरफ़्तार

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में श्री भुट्टाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन ने मय पुलिस टीम के साथ अवैध मादक पदार्थ, जाली नोट व धोखाधड़ी के प्रकरणों में लम्बे समय से फरार जैसलमेर जिले का टॉप-10 वांछित अपराधी अर्जुनसिंह को तीन साथियों सहित गिरफ्तार करने में की सफलता हासिल

कार्यवाही पुलिस :- दिनांक 29 मई 2023 को श्री भुट्टाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन मय पुलिस पार्टी द्वारा अनुसंधान एवं राजकार्य हेतु सरहद सांवलोर पहुंचने पर एक काले रंग की थार गाडी खडी मिली, वाहन संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम गाड़ी के पास पहुंची तो गाडी का चालक वाहन को भगाने लगा जिस पर पुलिस टीम ने सरकारी जीप को आड़े देकर थार गाडी को रुकवाया तो उक्त गाडी मे चार व्यक्ति क्रमश 1. टिंकु कुमार पुत्र विनोद कुमार जाति राजपुत (तंवर) उम्र 26 साल पेशा ड्राईविंग निवासी वार्ड संख्या 01 शर्मा पब्लिक स्कूल के पास एलनाबाद पुलिस थाना एलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा 2. अर्जुनसिंह पुत्र मदनसिंह जाति राजपुत (सोढा) उम्र 32 साल पेशा शराब ठेकेदार निवासी रासारा तला मुंगेरिया पुलिस थाना शिव 3. नारणाराम पुत्र कृष्णराम जाति राईका उम्र 21 साल पेशा पढाई निवासी हाथमा पुलिस थाना रामसर व 4. मदनसिंह पुत्र जेतमालसिंह जाति राजपुत (राठौड़) उम्र 28 साल पेशा शराब ठेका उतरलाई पर सेल्समेन निवासी इन्द्रोई पुलिस थाना रामसर बैठे मिले जो संदिग्ध लगने व भागने का कोई संतोषजनक जवाब नही देने व बावर्दी पुलिस जाब्ते से उलझने पर गैर सायलान को धारा 107/151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार किया गया व गाडी के चालक टिंकु कुमार के कब्जा से थार वाहन आरजे 19 सीएन 7171 को जब्त कर गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार गैरसायल अर्जुनसिंह पुत्र मदनसिंह राजपुत निवासी रासारा तला मुंगेरिया पुलिस थाना शिव जो आले दर्जें का बदमाश, ठग व अवैध डोडा पोस्त तस्कर के विरुद्ध आर्मस एक्ट, विधुत चोरी, बलात्कार, धोखाधडी, अवैध मादक पदार्थ तस्करी, जाली नोट के करीब 20 से अधिक प्रकरणों मे चालान भी हो चुका है वर्तमान में जिला बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, दोसा, बूंदी व जालोर के एनडीपीएस एक्ट, धोखाधडी व नकली नोट के 8 प्रकरणों मे वांछित है। जिला जैसलमेर का टॉप-10 अपराधी पिछले करीब 04 साल से फरार चल रहा है। गैरसायल नारणाराम पुलिस थाना रामसर के गिरफ्तारी वारंट में वांछित है।
मुलजिम अर्जुनसिंह अब तक ज्ञात निम्न प्रकरणों मे फरार चल रहा हैः-
1. प्रकरण संख्या 275/2019 धारा 489ए,120बी भादस पुलिस थाना कोतवाली जिला जैसलमेर।
2. प्रकरण संख्या 84/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना कोतवाली जिला जैसलमेर।
3. प्रकरण संख्या 51/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट व धारा 482 भादसं पुलिस थाना चितलवाना जालोर।
4. प्रकरण संख्या 138/2023 धारा 420 भादसं पुलिस थाना डेगाना जिला नागोर।
5. प्रकरण संख्या 163/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सिणधरी।
6. प्रकरण संख्या 81/2023 धारा 420 भादसं पुलिस थाना कोतवाली दोसा जिला दोसा।
7. प्रकरण संख्या 33/2023 धारा 420,406,467,468,120बी भादसं पुलिस थाना रायथला जिला बुंदी।
8. पुलिस थाना सिकंदरा दोसा मे जेसीबी खरीद फरोख्त मे धोखाधडी के सम्बन्ध मे वान्छित है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें