कल्याणपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर, मोटरसाइकिल की बरामद
1 min read
कल्याणपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर, मोटरसाइकिल की बरामद
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन में कल्याणपुर थानाधिकारी श्री कैलाश दान ने मय पुलिस टीम के साथ कार्यवाही कर मोटरसाईकिल चोर दिनेश सिंह विश्नोई को किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाईकल को बरामद करने मे की सफलता हासिल।
प्रकरण का विवरण :- दिनांक 20 मई 23 को प्रार्थी ने पुलिस थाना कल्याणपुर पर रिपोर्ट पेश कर बताया कि एसबीआई बैंक के बाहर बाइक खडी कर बैक जाकर वापस आया तो मेरी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 39 एसबी 4701 को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया वगैरा का प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः- वाहन चोरी प्रकरण मे श्री कैलाश दान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कल्याणपुर के नेतृत्व मे हेड कांस्टेबल भेरुलाल मय पुलिस जाब्ता के साथ अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गई, पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ व आसूचना के आधार पर मुलजिम दिनेश सिंह पुत्र रामलाल विश्नोई निवासी धारणा पुलिस थाना सिवाना को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ करने पर उसने मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई गई मोटरसाईकिल को किया बरामद, प्रकरण मे मुलजिम से पुलिस पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
