October 4, 2025 21:40:12

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

तपती गर्मी से राहगीर परेशान, भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महराजगंज , लगातार बढ़ती गर्मी के चलते दिन में ऐसा मौसम रहा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दिन में 10 बजे से शाम पांच बजे तक आम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
साथ ही दोपहर के समय आवाजाही न के बराबर रही। जरूरी कामकाज के लिए निकले लोगों को भी ऐसा लग रहा है कि मानो आसमान से आग के गोले बरस रहे हो। भीषण गर्मी से लोग बिलबिला गए। चोरों ओर त्राहिमाम मचा हुआ है ।

लू के थपेड़ों के कारण भीषण गर्मी से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रह जाता है। सूर्य की तपिश से लोग बेहाल रहे। लोग ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। पिछले एक सप्ताह से गर्मी से लोग हलकान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत लोड बढ़ रहा है, जिससे मशीनरी गर्म होने से विद्युत कटना भी बढ़ रहे हैं।
कई स्थानों पर विद्युत लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर से धुआं उठता रहता है। तेज धूप और गर्मी राहगीरों, खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूरों को झुलसने को मजबूर कर रही हैं। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
दोपहरी में बहुत कम संख्या में ग्राहक बाजारों में नजर आए। बाइक, स्कूटी व साइकिल आदि दोपहिया वाहनों या पैदल चलने वाले चेहरे को कपड़े से ढंककर तथा आंखों पर चश्मा लगाकर चल रहे हैं। लोगों ने गर्मी के कारण दोपहर में घरों से निकलने से परहेज सा बन गया है।गर्मी बढ़ने से कूलर और पंखे भी काम नहीं करऔर पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं।रोड पर एकदम सन्नाटा सा नजारा देखने को मिल रहा है। दूर तक भी कोई व्यक्ति सड़क पर नजर नहीं आया रहा है।
उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। एक जून से तापमान लगातार ऊपर चल रहा है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल रहे है ।अत्यधिक गर्मी के कारण कई जगह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में सुबह और शाम को ही भीड़ रही। अधिक गर्मी के कारण दिन में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। रोडवेज बसों में दोपहर में बहुत कम यात्री दिखाई दे रहे हैं।

विकास कुमार यादव तहसील प्रभारी महराजगंज AiN भारत NEWS

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें