April 3, 2026 17:06:22

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एहतियातन पुख्ता प्रबंध, बाड़मेर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एहतियातन पुख्ता प्रबंध

बाड़मेर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

संभावित क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तैनात

नुकसान से बचने के लिए हर स्तर पर एहतियातन सतर्कता और सावधानी जरूरी

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर, 16 जून। जिले में चक्रवाती तूफान बीपर जॉय से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित और पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने संयुक्त निरीक्षण कर तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और बाढ़ बचाव के प्रबंधों की धरातल पर जाकर समीक्षा की।
जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने पुलिस अधीक्षक दिगंत

आनंद के साथ जिला मुख्यालय के अलावा चोहटन, धनाऊ और धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ चक्रवाती तूफान के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने बताया कि तूफान से सर्वाधिक प्रभाव की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो को तैनात कर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ बचावकर्मी और उपकरण भिजवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया को नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर और जिला मुख्यालय की निचली कच्ची बस्तियों, अश्विनी पंवार को नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा और बायतु, सिणधरी और सिवाना के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अंजुम ताहिर शम्मा को कवास और उपखंड क्षेत्र बाड़मेर तथा अनिल कुमार पुनिया को चोहटन,सेड़वा,धोरीमन्ना, रामसर के प्रभारी बनाया गया है। वही सभी उपखंड मुख्यालय पर संबंधित एस डी एम भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहेंगे।
जिला कलक्टर ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होने मौसम विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन की पूरी-पूरी पालना करने को कहा है
जिला कलेक्टर ने बताया कि
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बीपरजाॅय के में 17 जून को भी
रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं और 60-70 घंटे प्रति किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में आमजन अत्यंत सावधानी बरते। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहे और अनावश्यक बाहर नहीं निकले।बारिश होने पर कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, पुलिस, नगर परिषद, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, आदि सभी विभाग मुस्तैदी से क्रियाशील हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों को इस दौरान जागरूक रहने तथा अन्य सभी लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है ताकि इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 02982-222226 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें