भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमजन को किया जागरूक
1 min read
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमजन को किया जागरूक
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव ढ़ाणी ढ़ाणी जाकर बीपरजाॅय तूफान से पूर्व ग्रामीणों को किया जागरूक।
बांठिया ने आज शुक्रवार को क्षेत्र के पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के कुड़ी, सरवडी,पटाऊ,कल्याणपुर, मंडली,कोरणा आदि गावो में पहुंच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण जनों से की मुलाकात बांठिया ने चक्रवाती तूफान बीपरजाॅय को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बांठिया ने कहा कि चक्रवाती तूफान तेजी से क्षेत्र की ओर बढ़ रहा हैं। मौसम विभाग ने तेज आंधी, अंधड़ व मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की सम्भावना भी जताई हैं। बांठिया ने कहा कि तूफान के दौरान सावधानी बरतें सभी अपने घरों के अन्दर रहे कच्ची दीवारों के पास व टीन शेड के नीचे नही रुके सावधान रहें, सतर्क रहें, घर पर रहें।अपने पशुओं को खुला रखे इस दौरान 
बांठिया के साथ कल्याणपुर सरपंच दौलाराम कुआं,लुणचंद जैन, कोरणा भाजपा नेता चेनाराम दर्जी, मिश्राराम मेघवाल,
भाजयुमो नगर महामंत्री सुमित रामावत,भाजपा नेता रघुनाथ सिंह राजपुरोहित, सोहन सिंह, वरिष्ठ नेता गुरु मनोहर दास सन्त, तोगाराम,नरसिंग राम,जीताराम,नेनाराम, दलाराम,करनाराम, द्वारकादास वैष्णव सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।
