बाखासर पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के मध्य हुए प्राण घातक हमले मे चार आरोपीयों को किया गिरफ़्तार
1 min read
बाखासर पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के मध्य हुए प्राण घातक हमले मे चार आरोपीयों को किया गिरफ़्तार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि दिनांक 19 जून 2023 को सरहद फागलिया मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए प्राण घातक हमले मे मुलजिमानों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर, श्री धर्मेन्द्र डुकिया वृताधिकारी वृत्त चौहटन के निकट सुपरविजन में श्री सुरजभान सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बाखासर मय टीम ने जमीनी विवाद को लेकर हुए प्राण घातक हमले के संबंध मे थाना बाखासर मे दर्ज प्रकरण संख्या 43/2023 मे चार आरोपी मुलजिम अर्जुनसिंह, विक्रमसिंह, मदन सिंह व प्रेमसिंह को बाखासर पुलिस ने किया गिरफ़्तार
कार्यवाही पुलिस – दिनांक 19 जून 2023 को सरहद फागलिया मे खेत मे कृषि कार्य कर रहे हीराराम प्रजापत वगैरा को जान से मारने की नियत से तलवार व लाठियों से वार कर प्राण घातक हमला कर गंभीर चोटे पहुंचाने के संबध मे पुलिस थाना बाखासर में दर्ज प्रकरण संख्या 43 दिनांक 19 जून 2023 धारा 147, 148, 149, 447, 427, 452, 307 भादसं में वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु दिये निर्देशानुसार श्री सुरजभान सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बाखासर मय पुलिस टीम ने प्रकरण मे अनुसंधान करते हुए मुलजिम अर्जुनसिंह पुत्र श्री वैरीसालसिंह, विक्रमसिंह पुत्र श्री जालम सिंह 3. मदन सिंह पुत्र श्री जालम सिंह जाति राजपूत निवासियान फागलिया, प्रेमसिंह पुत्र श्री कंवरराज सिंह जाति राजपूत निवासी हुरों का तला को दस्तयाब कर बाद अनवेक्षण गिरफ्तार मुलजिमानों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त कर मुलजिमानों से अनुसंधान व पुलिस पूछताछ जारी है।
