April 3, 2026 04:52:35

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

गुड़ामालानी पुलिस ने वाहन लूट वारदात का किया खुलासा, लूटे बोलेरो वाहन को बरामद कर घटना मे प्रयुक्त वाहन किया जब्त, चार मुलजिम गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गुड़ामालानी पुलिस ने वाहन लूट वारदात का किया खुलासा, लूटे बोलेरो वाहन को बरामद कर घटना मे प्रयुक्त वाहन किया जब्त, चार मुलजिम गिरफ्तार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि बोलेरो गाडी किराये पर ले जाकर ड्राईवर के साथ मारपीट कर गाडी लुटकर ले जाने के प्रकरण मे जारी निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री सुभाषचन्द खोजा, पुलिस उप अधीक्षक गुड़ामालानी श्री देवी सहाय मीणा के सुपरविजन में श्री विक्रम चारण उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गुड़ामालानी ने मय टीम के साथ रामजी का गोल टेक्सी स्टेण्ड से बोलेरो गाडी किराये पर ले जाकर आगे जाकर ड्राईवर के साथ मारपीट कर गाडी लुटकर ले जाने के प्रकरण मे की त्वरित कार्यवाही, एक सप्ताह के भीतर वारदात का किया पर्दाफाश, वारदात मे शरीक चारो मुलजिमानों को गिरफ्तार कर लूटी बोलेरो गाडी को बरामद करने व घटना मे प्रयुक्त वाहन बोलेरो कैम्पर गाडी जब्त करने मे पुलिस ने की सफलता हासिल।
घटना का विवरणः- प्रार्थी श्री नरपतदान पुत्र पदमदान जाति चारण निवासी पुरावा ने पुलिस थाना गुड़ामालानी पर रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 28 जून 2023 की रात्रि मे रामजी का गोल फांटा टैक्सी स्टेण्ड पर मेरी गाडी नम्बर जीजे 08 सीआर 3972 बोलेरो लेकर खड़ा था वहा पर एक व्यक्ति मुह पर मास्क लगा रखा था आया और मुझे पुंजाबेरी किराये पर पर चलने को बोला तब मै उक्त व्यक्ति को पहुंचाने पूंजाबेरी की तरफ निकला वह व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठा था कि भांभुओ का बास जाने वाली सडक पर उक्त व्यक्ति द्वारा मुझे गाडी रोकने के लिये बोला मैने जैसे ही सडक किनारे गाडी को रोका तभी सामने से एक बोलेरो कैम्पर सफेद कलर की मेरी गाडी के ठीक बराबर आकर रुकी जिसमे तीन व्यक्ति बैठे थे जिसमे से एक व्यक्ति ने बाहर उतरकर मुझसे मेरी गाडी की चाबी छीन मेरी गाडी का फाटक खोलकर मेरा कमीज पकड़कर मुझे गाडी से नीचे उतार थापो मुक्कों से मारपीट कर मेरी बोलेरो गाडी को चारो बदमाश लेकर भाग गये वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर माल मुलजिम की तलाश पतारसी शुरु की गई।
कार्यवाही पुलिसः- गाड़ी लूटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जारी निर्देशानुसार श्री विक्रम चारण उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गुड़ामालानी ने मय पुलिस टीम के साथ आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता से संदिग्ध लोगो को चयनित करते हुए जसाराम पुत्र रावताराम जाति जाट निवासी भीमथल, केशाराम पुत्र अचलाराम जाति जाट निवासी भलीसर, रामाराम पुत्र कुंभाराम जाति जाट निवासी कोठाला व चनणाराम पुत्र दौलाराम जाति जाट निवासी भीमथल को दस्तयाब कर गहनता से पुलिस पुछताछ करने पर लुट की वारदात स्वीकार करने पर चारो मुलजिमानों को किया गिरफ्तार, उनके कब्जा से लुटी हुई बोलेरो गाडी को किया बरामद, घटना मे प्रयुक्त बोलेरो केम्पर वाहन को भी जब्त करने मे गुड़ामालानी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की इस प्रकार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के भीतर वाहन लूट की वारदात का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें